भारतीय महिला निशानेबाज तेजस्विनी सावंत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में नौवें दिन शुक्रवार को भारत की झोली में 15वां गोल्ड मेडल डाला है। तेजस्विनी ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल पोजीशन-3 के फाइनल में पहला स्थान हासिल कर सोने पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड भी बनाया।
इसी स्पर्धा में भारत की अंजुम मोदगिल ने दूसरा स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल जीता है।
तेजस्विनी ने कुल 457.9 अंक हासिल करते हुए राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं अंजुम ने 455.7 अंकों के साथ सिल्वर मेडल जीता।
स्कॉटलैंड की सियोनेड मिकतोश को 444.6 अंकों के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल हुआ है।
ये भी पढ़ें: CWG 2018: आठवें दिन भारतीय पहलवानों ने बढ़ाई तिरंगे की शान
Source : IANS