/newsnation/media/post_attachments/images/2018/08/20/VineshPhogat-74.jpg)
भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट (दूरदर्शन ट्विटर हैंडल)
भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के दूसरे दिन 50 किलोग्राम भारवर्ग फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल में जापानी की युकी इरी को 6-2 से मात देते हुए पहली बार एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया। विनेश एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी हैं।
पिछले एशियाई खेलों में कांस्य जीतने वाली विनेश ने इन खेलों में शानदार प्रदर्शन कर अपने पदक का रंग बदला।भारत की विनेश ने पहले राउंड में आते ही चार अंक ले लिए और जापानी खिलाड़ी पर दबाव बना दिया। विनेश ने पहले राउंड में 4-0 की बढ़त ले ली थी।
Wrestler Vinesh Phogat wins a gold medal in 50kg freestyle at #AsianGames2018. Vinesh beats Japan's Yuki Irie 6-2.#AsianGamespic.twitter.com/I37OOX0EDu
— Doordarshan News (@DDNewsLive) August 20, 2018
दूसरे राउंड में विनेश ने समय बिताते हुए शानदार डिफेंस के साथ अपनी बढ़त को कायम रख स्वर्ण जीता और जापानी खिलाड़ी को सिर्फ एक अंक ही मिला। अंतिम 30 सेकेंड में विनेश ने दो अंक लेते हुए अपनी ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित की।
और पढ़ें:Asian Games 2018 : भारत के लक्ष्य ने साधा सिल्वर पर निशाना, इंडिया ने अब तक जीते कुल 4 पदक
भारत ने एशियाई खेलों में अभी तक दो ही गोल्ड मेडल अपने नाम किए हैं। दोनों ही पदक कुश्ती से मिले हैं। इससे पहले रविवार को बजरंग पूनिया ने इन खेलों का पहला गोल्ड मेडल दिलाया था।
Source : IANS