Asian Games 2018: 1500 मीटर में जिनसन जॉनसन ने जीता स्वर्ण, अब तक भारत के 13 गोल्ड
भारतीय धावक जिनसन जॉनसन ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 12वें दिन गुरुवार को पुरुषों की 1500 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया।
नई दिल्ली:
भारतीय धावक जिनसन जॉनसन ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 12वें दिन गुरुवार को पुरुषों की 1500 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया। जिनसन ने तीन मिनट 44.72 सेकेंड का समय निकाल कर स्वर्ण जीता। ईरान के अमीर मुरादी ने तीन मिनट 45.621 सेकंड के साथ रजत और बहरीन के मोहम्मद तौलाइ ने तीन मिनट 45.88 सेकेंड के साथ कांस्य जीता। 800 मीटर में भारत के लिए स्वर्ण जीतने वाले मनजीत सिंह तीन मिनट 46.57 सेकेंड के साथ चौथे स्थान पर रहे। जिनसन को 800 मीटर में दूसरा स्थान मिला था।
महिलाओं की 4 गुणा 400 मीटर में भारत को स्वर्ण
भारत ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 12वें दिन गुरुवार को महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। हिमा दास, पूवम्मा राजू, सरिताबेन गायकवाड़ और विसमाया वेलुवाकोरोथ की जोड़ी ने तीन मिनट 28.72 सेकेंड का समय निकाल भारत की झोली में दिन का दूसरा स्वर्ण पदक डाला। यह एथलेटिक्स में इस एशियाई खेलों का भारत का नौवां और कुल 13वां स्वर्ण है।
भारतीय टीम ने इस स्पर्धा में एकतरफा जीत हासिल की। दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें भारतीय टीम की धावकों से काफी पीछे रहीं। शुरुआत असम की 18 साल की हिमा दास ने की वह बहुत तेजी से आगे निकलीं और उन्हीं के कारण भारत को बढ़त मिली जिसे बाकी तीन धावकों ने बनाए रखते हुए भारत की झोली में एक और स्वर्ण पदक डाला। स्पर्धा का रजत बहरीन और कांस्य वियतनाम ने जीता। बहरीन की टीम ने तीन मिनट 30.62 सेकेंड का समय निकाला तो वहीं वियतनाम की टीम ने तीन मिनट 33.23 सेकेंड का समय निकाल तीसरा स्थान हासिल किया। वियतना की टीम ने अपना सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारतीय टीम गेम रिकार्ड से .05 सेकेंड से चूक गई। गेम रिकार्ड तीन मिनट 28.68 सेकेंड का है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Fastest Growing Religion In The World: दुनिया में सबसे तेजी से फैल रहा है ये धर्म, हर जगह होगा इनका बोलबाला
-
Lo Shu Grid: ऐसे बनाएं अपना लोशु ग्रिड और जानें आपके भाग्य में राजयोग है या नहीं
-
Santoshi Mata ki Aarti: जीवन को खुशहाल बनाना चाहते हैं? तो शुक्रवार को पढ़ें मां संतोषी की ये आरती