Asian Games 2018: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने किया जीत का शानदार आगाज, जापान को 43-12 से दी करारी मात

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और पालेमबाग में 18वें एशियाई खेलों के उद्घाटन के बाद आज से खेल शुरू हो गए है।

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और पालेमबाग में 18वें एशियाई खेलों के उद्घाटन के बाद आज से खेल शुरू हो गए है।

author-image
desh deepak
एडिट
New Update
Asian Games 2018: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने किया जीत का शानदार आगाज, जापान को 43-12 से दी करारी मात

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जापान को 43-12 से दी करारी मात (फोटो-स्क्रीन ग्रैब)

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और पालेमबाग में 18वें एशियाई खेलों के उद्घाटन के बाद आज से खेल शुरू हो गए है। भारतीय खिलाड़ियों ने आज से जीतने का सिलसिला जारी कर दिया है। रविवार को भारत और जापान के बीच चले महिला कबड्डी मैच में भारत ने जापान को 43-12 से हरा दिया है।

Advertisment

पहले हाफ में जापान की टीम ने भारत पर दवाब बनाया था लेकिन भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ज्यादा देर तक जापान को दवाब बनाने नहीं दिया। पहला हाफ खत्म होने तक भारत ने जापान पर 19-8 की बढ़त बना ली थी।

दूसरा हाफ शूरू होने के तुरंत बाद भारतीय महिला टीम ने जापान को ऑल आउट कर दिया। पायल चौधरी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। दूसरे हाफ में पायल चौधरी ने सुपर रेड दी जिसमें एक साथ 4 खिलाड़ियों को बाहर किया।

और पढ़ें: Asian Games 2018: एशियाई खेलों में पहली बार नजर आएंगे 10 नये इवेंट

आपको बता दें कि एशियाई खेलों में भारतीय महिला टीम ने 2010 से हिस्सा लेना शुरू किया और पदार्पण के साथ ही स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इसके बाद, 2014 में हुए एशियाई खेलों में ईरान को मात देने के साथ भारतीय टीम ने दूसरी बार स्वर्ण पदक हासिल किया। 

ऐसे में भारतीय महिला टीम एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक की हैट्रिक लगाने की ओर विजयी शुरुआत कर चुकी है। 

Source : News Nation Bureau

Jakarta Asian Games 2018 indian women kabaddi team payal chaoudhary indian kabaddi team beat japan indian kabaddi team win japan loss
      
Advertisment