Asian Games 2018: भारतीय पुरुष हॉकी टीम की रिकॉर्ड तोड़ जीत, हांगकांग को 26-0 से रौंदा

भारतीय पुरुष हाकी टीम ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए बुधवार को अपने दूसरे ग्रुप मुकाबले में हांगकांग को 26-0 से करारी शिकस्त दी।

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
Asian Games 2018: भारतीय पुरुष हॉकी टीम की रिकॉर्ड तोड़ जीत, हांगकांग को 26-0 से रौंदा

भारतीय हॉकी टीम (फाइल फोटो)

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए बुधवार को अपने दूसरे ग्रुप मुकाबले में हांगकांग को 26-0 से करारी शिकस्त दी। भारत ने 1932 में इससे पहले 24-1 से हराया था। भारत ने अपने पहले ग्रुप मुकाबले में मेजबान इंडोनेशिया को 17-0 के भारी अंतर से मात दी थी। हांगकांग के खिलाफ भारत ने तेज शुरुआत की और फारवर्ड खिलाड़ी आकाशदीप ने दो मिनट अंदर ही पहला गोल करते हुए अपनी टीम को बढ़त दिला दी। एक मिनट बाद मनप्रीत सिंह ने भारत के लिए दूसरा गोल किया।

Advertisment

शानदार शरुआत के बाद भारत ने तेज हाकी खेलना जारी रखा और पहले क्वार्टर में चार गोल और किए। रुपिंदर पाल सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर के माध्यम से दो और एस.वी सुनील एवं विवेक सागर ने एक-एक गोल दागा।

दूसरे क्वार्टर में भारत ने आक्रामक खेल दिखाते हुए कुल आठ गोल दागे। मंदीप सिंह और ललित उपाध्याय ने दो-दो जबकि मनप्रीत, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास और वरुण कुमार ने एक-एक गोल किया।

और पढ़ें: Asian Games 2018: भारत की झोली में एक और पदक, शूटिंग में राही सारनाबोत ने जीता गोल्ड

भारतीय खिलाड़ियों ने दूसरे हाफ में भी गोल करना जारी रखा और कुल 12 गोल दागे। स्टार डिफेंडर हरमनप्रीत ने तीन और आकाशदीप, ललित एवं रुपिंदर ने दो-दो गोल दागे। इनके अलावा, दलप्रीत सिंह, चिंगलिंगसाना सिंह और सिमरनजीत सिंह ने एक-एक गोल किया।

इस जीत के बाद भारत के छह अंक हो गए हैं और वह ग्रुप ए में भी शीर्ष पर काबिज है।

Source : IANS

Hockey Team INDIA Asian Games 2018
      
Advertisment