Asian Games 2018: एशियाई खेलों में भारत ने छुआ ऐतिहासिक रिकॉर्ड, हासिल किए 15 गोल्ड

इंडोनेशिया के जकार्ता में जारी 18वें एशियाई खेलों को खत्म होने से 1 दिन पहले ही भारत ने मेडल में ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया हैं।

इंडोनेशिया के जकार्ता में जारी 18वें एशियाई खेलों को खत्म होने से 1 दिन पहले ही भारत ने मेडल में ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया हैं।

author-image
desh deepak
एडिट
New Update
Asian Games 2018: एशियाई खेलों में भारत ने छुआ ऐतिहासिक रिकॉर्ड,  हासिल किए 15 गोल्ड

एशियाई खेलों में भारत ने छुआ ऐतिहासिक रिकॉर्ड (फोटो-ANI)

इंडोनेशिया के जकार्ता में जारी 18वें एशियाई खेलों के खत्म होने से 1 दिन पहले ही भारत ने मेडल में ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया हैं। दरअसल, भारत ने अबतक हुए सभी एशियाई खेलों में जीते हुए 15 गोल्ड मेडल के रिकॉर्ड को छू लिया है। भारत ने अभी तक 15 गोल्ड, 23 सिल्वर और 29 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।

Advertisment

बता दें शनिवार को 49 किलोग्राम भारवर्ग में अमित फंगल ने मुक्केबाजी में गोल्ड मेडल हासिल किया है वहीं प्रणव बर्धन और शिवनाथ सरकार ने ब्रिज फाइनल इवेंट में गोल्ड जीता है।

बता दें कि साल 1951 में भारत ने पहली बार एशियाई खेलों में हिस्सा लिया था। 1951 में एशियाई खेलों का आयोजन दिल्ली में हुआ था। इस एशियाई खेलों में भारत कुल 51 मेडल जीते थे जिसमें 15 गोल्ड, 16 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए थे। इसमें सबसे ज्यादा 10 गोल्ड एथलीटों द्वारा जीते गए थे। इसमें भारत दूसरे रैंक पर रहा था।

भारत ने 1951 में 15 गोल्ड जीते थे इसके अलावा भारत ने अबतक किसी भी एशियाई खेलों में 15 से ज्यादा गोल्ड नहीं जीते हैं। साल 1982 में एशियाई खेलों का आयोजन नई दिल्ली में आयोजित हुआ था जिसमें भारत ने कुल 57 मेडल के साथ 13 गोल्ड, 19 सिल्वर और 25 ब्रॉन्ज मेडल जीते थे।

इसके अलावा 2010 के एशियाई खेलों में कुल 65 मेडलों के साथ 14 गोल्ड, 17 सिल्वर और 34 ब्रॉन्ज मेडल जीते थे।

और पढ़ेंः Asian Games 2018: 3 गोल्‍ड जीतते ही एशियाई खेलों में भारत रच देगा ऐतिहासिक रिकॉर्ड

बता दें कि साल 1951 से अबतक भारत ने एशियाई खेलों में कुल 642 मेडलों के साथ 146 गोल्ड, 188 सिल्वर और 308 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है।

Source : News Nation Bureau

INDIA asian games Jakarta Asian Games 2018 touch historical record win 15 gold medal 15 gold medal
      
Advertisment