Asian Games 2018: भारतीय खिलाड़ियों ने रचा नया इतिहास, बनाएं ये रिकॉर्ड

इस बार के एशियन गेम्स की खास बात यह है कि इस बार इतिहास को लगातार बदला जा रहा है। हमनें कई ऐसे खेलों में पहली बार न सिर्फ इतिहास रचा है, बल्कि नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

author-image
vineet kumar1
एडिट
New Update
Asian Games 2018: भारतीय खिलाड़ियों ने रचा नया इतिहास, बनाएं ये रिकॉर्ड

Asian Games 2018: भारतीय खिलाड़ी कर रहे कमाल

इंडोनेशिया के जकार्ता में हो रहे एशियन गेम्स में भारत ने अब तक 4 गोल्ड और 3 सिल्वर समेत 15 पदक जीत लिए हैं। लेकिन इस बार के एशियन गेम्स की खास बात यह है कि इस बार इतिहास को लगातार बदला जा रहा है। हमनें कई ऐसे खेलों में पहली बार न सिर्फ इतिहास रचा है, बल्कि नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

Advertisment

देश की पहली महिला गोल्डन शूटर बनीं राही सरनोबत
इस एशियन गेम्स में राही सरनोबत गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बन गई हैं। उन्होंने 25 मीटर पिस्टल इवेंट में दो बार शूट ऑफ से गुजरने के बाद यह उपलब्धि हासिल की। इतना ही नहीं, 27 साल की राही ने गेम्स का नया रिकॉर्ड भी बनाया। उनकी इस उपलब्धि पर महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें 50 लाख रुपए देने की घोषणा की है।

इस तरह की और खबरें पढ़ने के लिए newsstate.com/Sports-news पर क्लिक करें

वुशु में आए रिकॉर्ड मेडल
वुशु के खेल में भारत का रिकॉर्ड बहुत ही खराब रहा था। इस एशियन गेम्स से पहले भारत ने केवल 3 पदक ही जीते थे, लेकिन इस बार भारतीय खिलाड़ियों ने चौंकाने वाला प्रदर्शन करते हुए भारत की झोली में 4 पदक पक्के कर लिए हैं। बता दें कि कोरिया, चीन और जापान के वर्चस्व वाले इस खेल में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया।

विनेश फोगाट गोल्ड जीतने वाली पहली महिला पहलवान
भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट ने उम्मीदों को पूरा करते हुए एशियाई खेलों के दूसरे दिन सोमवार को ऐतिहासिक स्वर्ण पदक अपने नाम किया। विनेश ने महिलाओं की 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल में जापान की इरि युकी को 6-2 से मात देकर पहला स्वर्ण पदक हासिल किया। विनेश एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला पहलवान हैं। उन्होंने 2014 में इंचियोन एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था। राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश को सेमीफाइनल मैच में पैर में चोट लग गई थी। बावजूद इसके वो रुकी नहीं और फाइनल में दमदार प्रदर्शन करने में सफल रहीं।

सबसे कम उम्र के गोल्डन शूटर बनें सौरभ चौधरी
भारत के 16 वर्षीय निशानेबाज सौरभ चौधरी एशियाई खेलों में पदार्पण करने के साथ ही एशियाई खेलों की इस स्पर्धा के तीसरे दिन पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल निशानेबाजी में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस स्पर्धा में अभिषेक वर्मा की बदौलत भारत को कांस्य पदक भी हासिल हुआ। सौरभ ने एशियाई खेलों में इस स्पर्धा का रिकॉर्ड तोड़ते हुए कुल 240.7 अंक हासिल किए और गोल्ड मेडल जीता।

साल 2015 में निशानेबाजी में कदम रखने वाले सौरभ ने अपने दोनों निशाने जापान के तोमोयुकी मात्सुदा से बेहतर लगाते हुए गोल्ड जीता। तोमोयुकी को रजत पदक हासिल हुआ।

और पढ़ें: Asian Games 2018: भारत की झोली में एक और पदक, शूटिंग में राही सारनाबोत ने जीता गोल्ड

सेपक टकरा में भारत की टीम जीता पहला मेडल
भारतीय पुरुष टीम ने सेपक टकरा में अपना पहला पदक ( कांस्य) जीता। भारत के लिए रेगु ने स्पर्धा में ग्रुप-बी से अंतिम चार में जगह बना कर यह पदक अपने नाम किया। हालांकि उन्हें सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

हॉकी में भारत ने तोड़ा 86 साल का रिकॉर्ड
भारतीय पुरुष हाकी टीम ने एशियाई खेलों के चौथे दिन बुधवार को अपने दूसरे ग्रुप मुकाबले में हांगकांग को 26-0 से हराकर इन खेलों की अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। भारत ने 1932 में इससे पहले 24-1 से हराया था। भारत ने अपने पहले ग्रुप मुकाबले में मेजबान इंडोनेशिया को 17-0 के भारी अंतर से मात दी थी।

हांगकांग के खिलाफ भारत ने तेज शुरुआत की और फारवर्ड खिलाड़ी आकाशदीप ने दो मिनट अंदर ही पहला गोल करते हुए अपनी टीम को बढ़त दिला दी। एक मिनट बाद मनप्रीत सिंह ने भारत के लिए दूसरा गोल किया। शानदार शरुआत के बाद भारत ने तेज हाकी खेलना जारी रखा और पहले क्वार्टर में चार गोल और किए। रुपिंदर पाल सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर के माध्यम से दो और एस.वी सुनील एवं विवेक सागर ने एक-एक गोल दागा।

और पढ़ें: Asian Games 2018: भारतीय पहलवानों ने चौथे दिन किया निराश 

दूसरे क्वार्टर में भारत ने आक्रामक खेल दिखाते हुए कुल आठ गोल दागे। मंदीप सिंह और ललित उपाध्याय ने दो-दो जबकि मनप्रीत, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास और वरुण कुमार ने एक-एक गोल किया। भारतीय खिलाड़ियों ने दूसरे हाफ में भी गोल करना जारी रखा और कुल 12 गोल दागे।

Source : Vineet Kumar

India creates History Medals first time in Asiad Asian Games 2018 Indian Players clinches medal
      
Advertisment