Asian Games 2018: वुशु प्रतियोगिता में पदक से चूके अंजुल नामदेव

भारत के अंजुल नामदेव रविवार को 18वें एशियाई खेलों में वुशु प्रतियोगिता में पुरुषों की चांगक्वान स्पर्धा के पदक से चूक गए।

author-image
desh deepak
एडिट
New Update
Asian Games 2018: वुशु प्रतियोगिता में पदक से चूके अंजुल नामदेव

अंजुल नामदेव वुशु में हारे (फाइल फोटो)

भारत के अंजुल नामदेव रविवार को 18वें एशियाई खेलों में वुशु प्रतियोगिता में पुरुषों की चांगक्वान स्पर्धा के पदक से चूक गए। इस स्पर्धा में अंजुल को पांचवां स्थान हासिल हुआ और इस कारण वह कांस्य पदक से दो कदम दूर रह गए।

Advertisment

भारतीय खिलाड़ी अंजुल को कुल 9.66 अंक हासिल हुए। इसके अलावा एक अन्य भारतीय खिलाड़ी सूरज सिंह को 10वां स्थान हासिल हुआ। उन्हें 9.51 अंक मिले।

इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक चीन के खिलाड़ी सुन पेयुआन को मिला। उन्होंने 9.75 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल कर सोने पर कब्जा जमाया।

और पढ़ेंः Asian Games 2018: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने किया जीत का शानदार आगाज, जापान को 43-12 से दी करारी मात

इंडोनेशिया के एडगर हेवियर मार्वेलो ने 9.72 अंकों के साथ रजत और ताइवान के साई सेमिन ने 9.70 अंकों के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

Source : IANS

anjul namdev in wushu Asian Games 2018 anjul namdev wushu Jakarta anjul namdev missed medal
      
Advertisment