72nd Independence Day: आजादी की लड़ाई की कहानी बताते हैं देशभक्ति से भरे ये 5 गीत

इन गानों में भारत की उपलब्धियों से लेकर देश के वीर सपूतों की गाथा भी सुनने को मिलती है।

author-image
Aditi Singh
एडिट
New Update
72nd Independence Day: आजादी की लड़ाई की कहानी बताते हैं देशभक्ति से भरे ये 5 गीत

15 अगस्त 2018 को देश आजादी की 71वीं वर्षगांठ का गवाह बनेगा। हर साल की तरह यह तारीख हमारे देश में त्योहार की तरह मनाई जाती है। जब देश के बच्चे से लेकर बूढ़े तक देशभक्ति के रंग में रंगे होते है। हर तरफ फहराता हुआ तिरंगा दिखाई पड़ता है। इस खुशी के मौके पर अगर देशभक्ति से भरे गीत ना हो तो दिन अधूरा ही रह जाएगा। मेरे देश की धरती सोना उगले से लेकर ऐ वतन तक देशभक्ति से भरे गीत आपको देशप्रेम के रंग में रंग देते है। 

Advertisment

1- ऐ वतन (राजी)   

देश की रक्षा के लिए महिला जासूस की भूमिका निभाने वाली आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' ने बॉक्स ऑफिस पर अलावा लोगों को दिलों पर भी राज किया। फिल्म का गीत 'ऐ वतन' लोगों के दिल में देशभक्ति के जज्बे को छू जाता है।  

2- महान संगीतकार ए आर रहमान का गीत 'मां तुझे सलाम' के बारे में कुछ कहने के लिए शब्दों की कमी पड़ जाती है। कानों में शहद और दिल में देशप्रेम के जज्बे को बढ़ाने वाले इस गीत के बोल नई ऊर्जा को भर देते है। 

इसे भी पढ़ें:  परमवीर चक्र विजेता योग्रेंद यादव की जुबानी, कारगिल युद्ध की कहानी

3- जिंदगी मौत ना बन जाए (सरफरोश)

बॉलीवुड के मि. परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म 'जिंदगी मौत ना बन जाए' गाना देश के प्रति आपको जिम्मेदारियों का अहसास कराता है। इस गाने के बोल आपको भावुक कर देते है।  

4- संदेशे आते है (बॉर्डर) 

भारत-पाक के युद्ध पर आधारित फिल्म बार्डर का गीत 'संदेशे आते है' 90 के दशक सबसे पापुलर गीत है। यह गीत उन सैनिकों पर जो अपने घर-परिवार से दूर देश की रक्षा के लिए सीमा पर तैनात है। उन्होंने अपने प्यार और परिवार को पीछे छोड़ कर भारत की धरती को अपनी मां मान लिया है।

इसे भी पढ़ें: जानिए स्वतंत्रता सेनानियों के वो 15 नारे जिसने देश की आजादी में फूंक दी थी जान

5- ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी- लता मंगेशकर

यह गाना देश की सीमा पर शहीद हुए जवानों की याद में दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने गाया है। इस गाने के बोल, संगीत और भाव को शब्दों में नहीं बयां किया जा सकता है। 

Source : News Nation Bureau

independence-day Independence Day 2018 Independence Day Song
      
Advertisment