/newsnation/media/media_files/2025/12/31/top-news-of-2025-2025-12-31-13-35-02.jpg)
2025 की प्रमुख खबरें
Top 100 News of 2025: आज 31 दिसंबर है साल का आखिरी दिन. 2025 में कई ऐसी घटनाएं घटी जो सालों तक हम भूल नहीं पाएंगे. ऐसे में हम आपको इस साल के प्रमुख घटनाक्रमों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें शायद ही आप भूल पाएं. इनमें महाकुंभ से लेकर पहलगाम आतंकी हमले तक या उसके बाद भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर का नाम भी शामिल है. ये कुछ ऐसे घटनाक्रम हैं जो अब इतिहास बन चुके हैं. तो चलिए सबसे पहले बात करते हैं महाकुंभ की.
1. प्रयागराज महाकुंभ की शुरुआत जनवरी 2025 में हुई. जो फरवरी में समाप्त हुआ. इस महाकुंभ ने कई नए रिकॉर्ड बनाए. महाकुंभ 2025 में 66 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में डुबकी लगाई. जिसने महाकुंभ को दुनिया का सबसे बड़ा सार्वजनिक आयोजन बना दिया.
2. इसी महीने भारत ने अपना 76वां गणतंत्र दिवस मनाया. जिसमें इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. गणतंत्र दिवस परेड में इंडोनेशिया की 160 सदस्यों की मार्चिंग टुकड़ी और 190 सदस्यों का बैंड दल भी परेड में शामिल हुआ.
3. वहीं खेलों में भी भारत ने इस साल कई उपलब्धियां हासिल की. टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीती.
4. वहीं नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर का रिकॉर्ड कायम किया.
5. साल 2025 में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया.
6. जबकि चेतेश्वर पुजारा ने सभी फॉर्मेट से किया संन्यास की घोषणा कर दी.
7. इसी साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 18 साल में पहली बार आईपीएल खिताब जीता.
8. भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी.
9. भारतीय महिला टीम ने पहली बार वनडे वर्ल्ड कप में जीत हासिल की.
10. वहीं अभिषेक शर्मा आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 खिलाड़ी बन गए.
11. फुटबॉल की दुनिया के सुपरस्टार लियोनल मेसी ने इसी साल भारत का दौरा किया.
12. दीप्ति शर्मा महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं.
13. 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया. जहां पहली बार आतंकियों ने धर्म पूछकर 26 पर्यटकों को गोली मार दी. इनमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक शामिल था.
14. पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने 6-7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया. इस दौरान भारतीय सशस्त्र बलों ने पीओके और पाकिस्तान में स्थित नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया.
15. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आतंकियों के खिलाफ की गई कार्रवाई से पाकिस्तान बौखला गया और उसने जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में ड्रोन से हमले करना शुरू कर दिए. जिसका भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया. उसके बाद भारतीय मिसाइलों पाकिस्तान के कई एयरबेस को निशाना बनाकर तबाह कर दिया.
16. साल 2025 में बॉलीवुड के लिए बेहद गमगीन रहा. क्योंकि इसी साल मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया. उन्होंने 24 नवंबर, 2025 को 89 वर्ष की आयु में मुंबई में आखिरी सांस ली. वे लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे. उनके निधन से भारतीय सिनेमा में एक युग का अंत हो गया.
17. इसी साल भारत कुमार के नाम से मशहूर फिल्म अभिनेता मनोज कुमार का भी निधन हो गया. उन्होंने 4 अप्रैल 2025 को 87 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. मनोज कुमार ने उपकार और शहीद जैसी फिल्मों में अहम भूमिका निभाई.
18. मनोज कुमार के अलावा इस साल हास्य अभिनेता असरानी (गोवर्धन असरानी) भी दुनिया को अलविदा कह गए. उनका निधन 84 वर्ष की आयु में 20 अक्टूबर 2025 को हुआ.
19. इसी साल 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद में एक बड़ा विमान हादसा हुआ. दरअसल, अहमदाबाद से लंदन की उड़ान भर रहा एयर इंडिया का एक विमान उड़ाने भरने के कुछ सेकंड बाद क्रैश हो गया. इस हादसे में 241 लोगों की जान गई थी.
20. एयर इंडिया हादसे के बाद तेलंगाना की एक केमिकल फैक्टरी विस्फोट हो गया. इस हादसे में 46 लोगों की जान गई जबकि 33 लोग घायल हुए थे. हादसा 30 जून 2025 को सिगाची इंडस्ट्रीज लिमिटेड फैक्टरी में हुआ था. जो छत्तीसगढ़-तेलंगाना इलाके का एक बड़ा औद्योगिक हादसा था.
21. वहीं कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई. ये हादसा 4 जून 2025 को तब हुआ जब 18 साल बाद आरसीबी के आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद हजारों लोग जश्न मनाने के लिए स्टेडियम में उमड़े थे.
22. अक्टूबर 2023 से शुरू हुआ संघर्ष आखिरकार 2025 में एक स्थायी युद्धविराम समझौते तक पहुंचा. अंतरराष्ट्रीय दबाव और मानवीय संकट (विशेषकर गाजा में अकाल) को देखते हुए दोनों पक्ष हथियारों को शांत करने पर सहमत हुए. इस समझौते में बंधकों की रिहाई और गाजा के पुनर्निर्माण के लिए एक वैश्विक कोष बनाने की बात कही गई. हालांकि क्षेत्र में शांति अभी भी नाजुक है, लेकिन इस फैसले ने लाखों लोगों को राहत दी है.
23. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय आईटी सेवाओं और उत्पादों पर ऊंचे आयात शुल्क (Tarrifs) लगाने के बाद भारत ने अपनी आर्थिक रणनीति बदली. भारत ने "ग्लोबल साउथ" के देशों के साथ व्यापार बढ़ाने और घरेलू उत्पादन (Make in India 2.0) को और सशक्त करने के लिए नए प्रोत्साहन पैकेज घोषित किए. यह कदम भारतीय निर्यातकों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन इसने भारत को आत्मनिर्भर बनने के लिए और प्रेरित किया.
24. 2025 के अंत में इसरो ने अपने पहले मानव रहित गगनयान-1 मिशन का सफल परीक्षण किया. इसने भारत के पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान (HSP) की नींव रखी. इस मिशन की सफलता ने भारत को उन चुनिंदा देशों की कतार में खड़ा कर दिया है जो खुद के रॉकेट से इंसान को अंतरिक्ष में भेजने की क्षमता रखते हैं. प्रधानमंत्री ने इसे 'विकसित भारत' की ओर एक लंबी छलांग बताया.
25. जनवरी 2025 में अयोध्या के राम मंदिर के उद्घाटन का एक साल पूरा हुआ. इस एक साल में अयोध्या दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक पर्यटन केंद्रों में से एक बनकर उभरी. शहर में नए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, लग्जरी होटलों और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर ने उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा दी. यह प्रोजेक्ट भारत में 'विकास भी और विरासत भी' के मॉडल का चेहरा बन गया है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us