logo-image

Draupadi Murmu वेतन 5 लाख और साथ मिलेंगी ये शानदार सुविधाएं

यह जानना रोचक होगा कि भारत के राष्ट्रपति को कितना वेतन मिलेगा, अन्य सुविधाएं क्या होंगी और संविधान इस पद पर रहने के दौरान उन्हें किन-किन सुरक्षा कवच से नवाजता है.

Updated on: 23 Jul 2022, 01:31 PM

highlights

  • राष्ट्रपति को कई भत्ते मिलते हैं और संविधान ने उन्हें कई विशेषाधिकार भी दिए
  • रिटायरमेंट के बाद भी मिलती रहेंगी तमाम सुविधाएं और भत्ते

नई दिल्ली:

25 जुलाई को राष्ट्रपति पद की शपथ लेते द्रौपदी मुर्मू एक नया इतिहास रच देंगी. 15वीं राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू के रूप में इस देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आदिवासी समुदाय का पहला व्यक्ति आसीन होगा. द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में 8 राज्यों या केंद्र शासित प्रदेश को छोड़ दे तो सभी का प्रतिनिधित्व मिला है. साधारण पृष्ठभूमि वाली द्रौपदी मुर्मू ने पहली महिला आदिवासी के रूप में चुनाव जीतकर नया इतिहास रचा. ओडिशा राज्य के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव में एक संथाल परिवार जन्मी द्रौपदी 2015 से 2021 तक झारखंड की राज्यपाल भी रहीं. भारत के राष्ट्रपति को कई भत्ते मिलते हैं और संविधान ने उन्हें कई विशेषाधिकार भी दिए हैं. ऐसे में यह जानना रोचक होगा कि उन्हें कितना वेतन मिलेगा, अन्य सुविधाएं क्या होंगी और संविधान इस पद पर रहने के दौरान उन्हें किन-किन सुरक्षा कवच से नवाजता है. 

राष्ट्रपति का ओहदा और वेतन

  • राष्ट्रपति होने के नाते वह भारत की प्रथम नागरिक होंगी. साथ ही सशस्त्र बलों की कमांडर इन चीफ भी
  • वेतन के रूप में उन्हें हर महीने 5 लाख रुपए मिलेंगे. 2017 में राष्ट्रपति का वेतन डेढ़ लाख रुपए से बढ़ाकर पांच लाख रुपए किया गया

अन्य भत्ते 

  • आजीवन फ्री मेडिकल, आवास और इलाज की सुविधा. दुनिया के किसी भी देश की मुफ्त यात्रा
  • पांच लोगों का सेक्रेटेरियल स्टाफ
  • 200 अन्य लोग राष्ट्रपति भवन की देखरेख करते हैं
  • राष्ट्रपति भवन में कुल 340 कमरे हैं , जिसका फ्लोर एरिया 2,00,000 वर्ग फुट है
  • छुट्टियां बिताने के लिए दो शानदार हॉलीडे रिट्रीट हैं. एक हैदराबाद में राष्ट्रपति निलयम, दूसरा शिमला में रिट्रीट बिल्डिंग
  • सवारी के लिए कस्टमाइज्ड Mercedes Benz S600 

ये अतिरिक्त अधिकार भी मिलते हैं

  • राष्ट्रपति के पास प्रधान मंत्री की अध्यक्षता वाली केंद्रीय मंत्रिपरिषद की सलाह पर युद्ध की घोषणा का अधिकार
  • श की सभी जरूरी संधियां और अनुबंध राष्ट्रपति के द्वारा ही होते हैं
  • अपनी शक्तियों और कर्तव्यों के प्रयोग और प्रदर्शन के लिए किसी भी अदालत के प्रति जवाबदेह नहीं
  • देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आदिवासी समुदाय से पहला प्रतिनिधित्व
  • 8 राज्यों या केंद्रा शासित प्रदेशों को छोड़ सभी राज्यों से मिला प्रतिनिधित्व
  • देश के प्रथम नागरिक के साथ सशस्त्र बलों की कमांडर इन चीफ का दर्जा

रिटायरमेंट के बाद की सुविधाएं

    • पेंशन बतौर हर महीने 1.5 लाख. स्टाफ खर्च के लिए 60 हजार अलग
    • जीवन भर के लिए एक टाइप VIII मुफ्त बंगला
    • दो मुफ्त लैंडलाइन और एक मोबाइल फोन भी
    • एक साथी के साथ ट्रेन या हवाई मार्ग जिंदगी भर मुफ्त यात्रा और जिंदगी भर मुफ्त वाहन सुविधा
    • दिल्ली पुलिस की सुरक्षा और 2 सेक्रेटरी