/newsnation/media/media_files/2026/02/17/ai-impact-summit-2026-2026-02-17-20-15-34.jpg)
AI Impact Summit 2026: भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तेज़ी से हो रहे विकास के बीच एक नया इनोवेशन चर्चा में है Sarvam Kaze स्मार्ट चश्मा. हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने इंडिया AI Impact Summit 2026 के दौरान इस डिवाइस का उपयोग किया, जिसके बाद यह टेक्नोलॉजी सुर्खियों में आ गई. यह चश्मा भारतीय स्टार्टअप Sarvam AI की ओर से विकसित किया गया है और इसे भविष्य की AI-सक्षम वियरेबल टेक्नोलॉजी के रूप में देखा जा रहा है.
क्या है Sarvam Kaze?
Sarvam Kaze एक AI आधारित स्मार्ट ग्लास है, जो यूज़र की आवाज़ और आसपास के वातावरण को समझकर तुरंत प्रतिक्रिया देता है. इसे पहनने पर ऐसा अनुभव होता है मानो आपके पास एक निजी डिजिटल असिस्टेंट मौजूद हो. यह डिवाइस रियल-टाइम में काम करती है आप जो देखते या बोलते हैं, यह उसे तुरंत प्रोसेस कर जानकारी उपलब्ध कराती है.
अब तक AI का उपयोग मुख्य रूप से मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन के माध्यम से होता था, लेकिन यह चश्मा AI को सीधे आंखों के सामने ले आता है, जिससे बार-बार स्क्रीन देखने की जरूरत नहीं पड़ती.
Drop 12/14: Models, products, impact - today something different, very different. Launching Sarvam Kaze, our foray into getting our models into the your hands with our devices - designed and built here in India! pic.twitter.com/8RnqO16Idg
— Pratyush Kumar (@pratykumar) February 17, 2026
प्रमुख फीचर्स और खासियत
Sarvam Kaze में एक इनबिल्ट माइक्रो कैमरा है, जो सामने की वस्तुओं को पहचान सकता है. यह केवल रिकॉर्डिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि AI की मदद से वस्तु को समझकर जानकारी भी देता है.
- इसका सबसे बड़ा फायदा है पूरी तरह वॉइस कंट्रोल. यूज़र को किसी बटन को दबाने की जरूरत नहीं पड़ती. केवल बोलने से ही डिवाइस सक्रिय हो जाती है और जवाब देती है.
- इसके अलावा, यह रियल-टाइम उत्तर देने में सक्षम है. चाहे रास्ता पूछना हो या किसी वस्तु की जानकारी चाहिए हो, जवाब तुरंत मिलता है.
- फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा इसे कंटेंट क्रिएटर्स और यात्रियों के लिए उपयोगी बनाती है. मोबाइल निकाले बिना ही दृश्य कैप्चर किए जा सकते हैं.
- सबसे अहम बात यह है कि इसे भारतीय भाषाओं के अनुरूप तैयार किया जा रहा है, जिससे हिंदी सहित कई भाषाओं में इसका उपयोग संभव होगा.
सरकार का AI विज़न और आगे की दिशा
सम्मेलन में प्रधानमंत्री द्वारा इस तकनीक का उपयोग यह संकेत देता है कि भारत स्वदेशी AI समाधानों को बढ़ावा देने की दिशा में गंभीर है. सरकार का India AI Mission देश में रिसर्च, स्टार्टअप और कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर केंद्रित है.
Sarvam AI अन्य प्रोजेक्ट्स जैसे भारतीय भाषा आधारित स्पीच मॉडल और डॉक्यूमेंट डिजिटाइजेशन टूल्स पर भी काम कर रही है.
भविष्य पर क्या होगा असर
Sarvam Kaze केवल एक गैजेट नहीं, बल्कि इस बात का प्रतीक है कि भारत अब AI टेक्नोलॉजी के उपभोक्ता से आगे बढ़कर निर्माता की भूमिका में आ रहा है. आने वाले समय में ऐसे स्मार्ट डिवाइस हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन सकते हैं. जैसे हमारे काम को आसान करना, समय की बचत करना या फिर हो सकता है कई मौकों पर पैसों की भी बचत करना. जैसे कोई ट्रेवल ब्लॉगर इस चश्मे का इस्तेमाल करता है तो उसे किसी अन्य डिवाइस की जरूरत नहीं होगी. वह आसानी से जिस दृश्य को देखेगा उसे रिकॉर्ड या कैप्चर कर सकता है.
यह भी पढ़ें - दुनिया को AI मॉडल देगा भारत! टॉप-3 महाशक्ति बनने का संकल्प, पीएम मोदी बोले- अपना होगा 'डिजिटल कोड'
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us