देश में अब तक 21 बार खेली जा चुकी है T20 सीरीज, 12 बार भारत ने किया है कब्जा
सबसे पहले वर्ष 2007-08 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का आयोजन किया गया था. भारत ने यह सीरीज 1-0 से अपने नाम किया था. इससे पहले स्वदेश में भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो सीरीज खेले जा चुके हैं.
highlights
- भारत की स्वदेश में यह लगातार पांचवीं टी20 सीरीज जीत
- स्वदेश में भारत-न्यूजीलैंड दोनों ने एक-एक बार सीरीज अपने नाम की है
- वर्ष 2007-08 में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सबसे पहले टी20 सीरीज का आयोजन
नई दिल्ली:
भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली है. इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. अब सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार को कोलकाता के ईडेन गार्डेन्स में खेला जाएगा. भारत की स्वदेश में यह लगातार पांचवीं टी20 सीरीज जीत है. इससे पहले भारत ने अब तक स्वदेश में कुल 21 टी20 सीरीज खेले हैं. इस सीरीज पर कब्जा करने के साथ ही भारत ने 12वीं बार सीरीज अपने नाम की है. सबसे पहले वर्ष 2007-08 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का आयोजन किया गया था. भारत ने यह सीरीज 1-0 से अपने नाम की थी. इससे पहले स्वदेश में भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो सीरीज खेले जा चुके हैं. जहां भारत और न्यूजीलैंड दोनों ने एक-एक बार सीरीज जीती है. इससे पहले भारत ने वर्ष 2017-18 में न्यूजीलैंड को 2-1 से हराकर टी20 सीरीज का खिताब जीता था.
यह भी पढ़ें : न्यूजीलैंड क्रिकेट का बड़ा फैसला, विश्व कप में टीम नहीं लेगी हिस्सा
स्वदेश में खेले गए अब तक 21 सीरीज के आंकड़े :
टीमों के नाम वर्ष विजेता टीम सीरीज जीत का अंतर
भारत-ऑस्ट्रेलिया 2007/08 भारत 1-0
भारत-श्रीलंका 2009/10 ड्रॉ 1-1
भारत-इंग्लैंड 2011/12 इंग्लैंड 1-0
भारत-न्यूजीलैंड 2012 न्यूजीलैंड 1-0
भारत-इंग्लैंड 2012/13 ड्रॉ 1-1
भारत-पाकिस्तान 2012/13 ड्रॉ 1-1
भारत-ऑस्ट्रेलिया 2013/14 भारत 1-0
भारत-साउथ अफ्रीका 2015/16 साउथ अफ्रीका 2-0
भारत-श्रीलंका 2015/16 भारत 2-1
भारत-इंग्लैंड 2016/17 भारत 2-1
भारत-ऑस्ट्रेलिया 2017/18 ड्रॉ 1-1
भारत-न्यूजीलैंड 2017/18 भारत 2-1
भारत-श्रीलंका 2017/18 भारत 3-0
भारत-वेस्टइंडीज 2018/19 भारत 3-0
भारत-ऑस्ट्रेलिया 2018/19 ऑस्ट्रेलिया 2-0
भारत-साउथ अफ्रीका 2019/20 ड्रॉ 1-1
भारत-बांग्लादेश 2019/20 भारत 2-1
भारत-वेस्टइंडीज 2019/20 भारत 2-1
भारत-श्रीलंका 2019/20 भारत 2-0
भारत-इंग्लैंड 2020/21 भारत 3-2
भारत-न्यूजीलैंड 2021/22 भारत 2-0 से आगे
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Farzi 2 Shooting: कब शुरू होगी फर्जी 2 की शूटिंग, एक्ट्रेस राशि खन्ना ने दिए हिंट
-
Taapsee Pannu Photos: सीक्रेट शादी के बाद तापसी पन्नू ने साड़ी में शेयर की पहली फोटोज, फैंस ने स्पॉट की इंगेजमेंट रिंग
-
Ayushmann Khurrana: ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आयुष्मान खुराना ने दिखाई दरियादिली, किया ये जरूरी काम
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए