शी चिनफिंग ने चीनी विशेषता वाले शहरी आधुनिकीकरण पर बल दिया

शी चिनफिंग ने चीनी विशेषता वाले शहरी आधुनिकीकरण पर बल दिया

शी चिनफिंग ने चीनी विशेषता वाले शहरी आधुनिकीकरण पर बल दिया

author-image
IANS
New Update
शी चिनफिंग ने चीनी विशेषता वाले शहरी आधुनिकीकरण पर बल दिया

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

बीजिंग, 15 जनवरी (आईएएनएस)। 16 जनवरी को प्रकाशित होने वाली सीपीसी केंद्रीय कमेटी की मुख्य पत्रिका छ्युशी के नए अंक में केंद्रीय शहर कार्य बैठक पर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग का महत्वपूर्ण भाषण जारी किया जाएगा।

Advertisment

इस आलेख में कहा गया कि चीनी शहरीकरण तेज विकास से स्थिर विकास के दौर में परिवर्तित हो रहा है। शहर का विकास विस्तार के दौर से वर्तमान स्थिति के सुधार की ओर मुड़ रहा है।

इस आलेख में कहा गया कि हमें जन शहर की अवधारणा लागू करनी चाहिए, जिसका लक्ष्य सृजनात्मक, रहने योग्य, सुंदर, लचीला, सभ्यतापूर्ण, स्मार्ट आधुनिक जन शहर का निर्माण है। हमें शहर की गुणवत्ता से केंद्रित रहकर चीनी विशेषता वाले शहरी आधुनिकीकरण का रास्ता निकालना चाहिए।

इस आलेख में शहर के विकास में पांच मुख्य सिद्धातों का उल्लेख किया गया। पहला, शहर के विकास की अवधारणा बदलकर मानवता की प्राथमिकता पर अधिक ध्यान दिया जाए। दूसरा, शहर के विकास का तरीका बदल कर समेकित व कुशल विकास पर अधिक ध्यान दिया जाए। तीसरा, शहर के विकास का इंजन बदलकर स्थान विशिष्ट विकास पर अधिक ध्यान दिया जाए। चौथा, शहर के शासन पर अधिक शक्ति लगाई जाए। पांचवां, कार्य के समायोजन व समन्वय पर अधिक ध्यान दिया जाए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment