xolo era 2x स्मार्टफोन 5 जनवरी को होगा लॉन्च
ज़ोलो भारतीय बाजार में इस हफ्ते अपना नया स्मार्टफोन ज़ोलो ईरा 2एक्स लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी जोलो ईरा 2एक्स को 5 जनवरी को नई दिल्ली में एक इवेंट में लॉन्च करेगी।
नई दिल्ली:
ज़ोलो भारतीय बाजार में इस हफ्ते अपना नया स्मार्टफोन ज़ोलो ईरा 2एक्स लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी जोलो ईरा 2एक्स को 5 जनवरी को नई दिल्ली में एक इवेंट में लॉन्च करेगी। इस बात की जानकारी कंपनी के उस इनविटेशन से मिली जो उसने मीडिया को भेजा जिसमें लिखा था कि जोलो ईरा 2एक्स को 5 जनवरी को नई दिल्ली में एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा।
कंपनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जानकारी दी है कि यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर 9 जनवरी से मिलेगा। ज़ोलो ईरा 2एक्स पिछले साल लॉन्च हुए 4,999 रुपये वाले ईरा 1एक्स का अपग्रेडेड वेरिएंट है।
ज़ोलो ईरा 1एक्स में 5 इंच का एचडी (1280x720 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। 1.3 गीगाहर्ट्ज़ स्प्रेडट्रम एससी9832ए क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ आने वाले इस फोन में 1 जीबी का रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता।
कंपनी ने अब तक ज़ोलो ईरा 2एक्स स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन व फ़ीचर के बारे में जानकारी नहीं दी है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें