/newsnation/media/post_attachments/images/2018/02/24/47-xiomi.jpg)
RedMi Note 5 Pro
XIAOMI के हाल ही में लॉन्च रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो स्मार्टफोन्स की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री दर्ज की है। दोनों ही हैंडसेट को पहली बार सेल के लिए गुरुवार को उपलब्ध करया गया था।
कंपनी के अनुसार 22 फरवरी को पहली फ्लैश सेल में रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो के तीन लाख से ज़्यादा यूनिट मात्र तीन मिनट में बिक गए।
XIAOMI के मुताबिक गुरुवार की फलैश सेल में डाले गए सभी एमआई टीवी भी महज 10 सेकेंड में ही बिक गए। हालांकि कंपनी ने 22 फरवरी को बेचे गए टीवी की संख्या उजागर नहीं की है।
यह भी पढ़ें: जल्द लॉन्च होगा गूगल का रिप्लाइ ऐप, ऐसे करेगा काम
शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने कहा कि रेडमी नोट 4 की सफलता के बाद हमने रेडमी नोट 5 की सप्लाई बढ़ाने के लिए बहुत प्रयास किया था। यह भारत की सबसे बड़ी सेल थी।
आपको बता दें कि शाओमी रेडमी नोट 5 और शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो की अगली सेल 28 फरवरी को आयोजित होगी। MI LED TV4 की अगली सेल 27 फरवरी को होगी।
Source : News Nation Bureau