एपल यूजर्स के लिए बुरी खबर, इस डिवाइस पर नहीं मिलेगा हार्डवेयर सपोर्ट

एपल यूजर्स के लिए एक बुरी खबर है, कंपनी ने अपने सबसे पसंदीदा लैपटॉप व्हाइट प्लास्टिक मैकबुक को पुराना और 'अप्रचलित' घोषित कर दिया है।

एपल यूजर्स के लिए एक बुरी खबर है, कंपनी ने अपने सबसे पसंदीदा लैपटॉप व्हाइट प्लास्टिक मैकबुक को पुराना और 'अप्रचलित' घोषित कर दिया है।

author-image
Narendra Hazari
एडिट
New Update
एपल यूजर्स के लिए बुरी खबर, इस डिवाइस पर नहीं मिलेगा हार्डवेयर सपोर्ट

प्रतीकात्मक तस्वीर

एपल यूजर्स के लिए एक बुरी खबर है, कंपनी ने अपने सबसे पसंदीदा लैपटॉप व्हाइट प्लास्टिक मैकबुक को पुराना और 'अप्रचलित' घोषित कर दिया है। जानकारों की मानें तो कंपनी ने इस प्रोडक्ट को डेड कर दिया है।

Advertisment

यूनीबॉडी पॉलीकार्बोनेट कंप्यूटर के तीसरे और आखिरी वर्जन को कंपनी ने ऑब्सोलेट (पुराना) घोषित किया है। इसका मतलब होगा कि अब आगर आपके पास यह डिवाइस है तो आप इसे किसी तरह के हार्डवेयर रिपेयर नहीं करवा सकते हैं।

यह बात 2009 में 3जी फोन और मैकबुक प्रो के रिलीज के साथ ही कंपनी ने बता दी थी। इसके बाद व्हाइट मैकबुक 2010 में सामने आया। लैपटॉप में कंपनी ने जो सबसे पहले लॉन्च किया था उसका आखिरी वर्जन 2006 में आया था।

और पढ़ें: 1,500 रुपये का 4G फीचर फोन जल्द हो सकता है लॉच

कंपनी ने 2008 में मैकबुक लॉन्च किया था जिसमें लगातार ही इसके पतले प्लास्टिक के कारण टूटने की शिकायतें सामने आई थी। इसलिए कंपनी अब जल्द ही लैपटॉप में एक नया अवतार पेश करने जा रही है। नया प्रोडक्ट एल्युमीनिट कोटेट होगा।

बीच में 2011 में कंपनी ने व्हाइट और ब्लैक लैपटॉप लॉन्च किए थे इन्हें आज भी ऑनलाइन ऑर्डर कर मंगाया जा सकता है लेकिन, ये एपल के लेटेस्ट वर्जन को डाउनलोड करने के काबिल नहीं है।

और पढ़ें: माइक्रोसॉफ्ट ने सरफेस लैपटॉप और Windows 10 S किया लॉन्च

Source : News Nation Bureau

apple pro unibody polycarbonate apple white plastic macbook Macbook Apple iphone 3g Tech
      
Advertisment