/newsnation/media/post_attachments/images/2023/08/23/pc-34-2023-08-23t183647020-11.jpg)
Chandrayaan-3( Photo Credit : isro)
सफल हुआ भारत का मिशन मून! चंद्रयान 3 सफलतापूर्वक चांद की सतह पर लैंड कर गया है. पूरी दुनिया इस ऐतिहासिक पल की गवाह बनी है. बीते करीब महीने पर से हर एक भारतीय के जुबान पर चंद्रयान 3 की लैंडिग को लेकर दुआएं-प्रथानाएं थी, साथ ही कहीं न कहीं डर भी था. मगर अब जब भारत ने इतिहास रचते हुए चांद पर चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग करा दी है, ऐसे में पूरे देश में जश्न का माहौल है... मगर क्या आपने उस ऐतिहासिक पल को देखा, जब चंद्रयान 3 चांद पर लैंड किया अगर नहीं, तो चलिए हम दिखाते हैं...
#WATCH | Indian Space Research Organisation’s (ISRO) third lunar mission Chandrayaan-3 makes soft-landing on the moon pic.twitter.com/vf4CUPYrsE
— ANI (@ANI) August 23, 2023
वीडियो में आप साफतौर पर पीएम मोदी को देख सकते हैं, जो बेसब्री से चंद्रयान 3 चांद पर लैंड होने का इंतजार कर रहे हैं. इसके साथ ही आप खुद चंद्रयान 3 को देख सकते हैं, जो काफी धीमी रफ्तार से चांद की सतह को धीरे-धीरे छू रहा है. जैसे-जैसे चंद्रयान 3 चांद के करीब पहुंच रहा है, वैसे-वैसे देशवासियों में उत्साह साफ दिखाई दे रहा है और आखिरकार हमारे देश का गौरव चांद पर लैंड कर जाता है.
बता दें कि चंद्रयान 3 की ये लैंडिंग आज यानि 23 अगस्त 2023, बुधवार की शाम 6 बजे के करीब हुई. भारत ने अपने गौरव चंद्रयान 3 की लैंडिंग चांद के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में कराई, जिसके साथ भारत ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है. ध्यान हो कि चांद पर सफलतापूर्वक जाने वाला भारत चौथा देश है, इससे पहले अमेरिका, पूर्व सोवियत संघ और चीन सॉफ्ट चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करा चुके हैं.
गौरतलब है कि चंद्रयान 3 को बीते महीने 14 जुलाई 2023 को दोपहर 2.30 बजे लॉन्च किया गया था, जो करीह महीनेभर का सफर तय करके आज चांद पर सफलतापूवर्क लैंड कर गया है. चंद्रयान-3 के लैंडर की चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग में 15 से 17 मिनट लगे, जिसके बाद भारत ने इतिहास रचा.
Source : News Nation Bureau