Vivo V5 Plus IPL एडिशन फ्लिपकार्ट पर आउट, देखिए ये हैं खास फीचर्स
ViVo ने आज V5 Plus के आईपीएल एडिशन के स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा कर दिया है।
नई दिल्ली:
ViVo ने आज V5 Plus के आईपीएल लिमिटेड एडिशन के स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा कर दिया है। फ्लिपकार्ट पर इस फोन को 10 अप्रैल से 25,990 रूपये में खरीदा जा सकता है। बता दें कि 4 अप्रैल को लॉन्चिग के समय इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया था।
वीवो V5 प्लस स्मार्टफोन इसी साल जनवरी में लॉन्च हुआ था। वीवो V5 प्लस के फीचर्स और इस ब्लैक एडीशन के फीचर्स में कोई ज्यादा फर्क नहीं होगा। नए IPL एडिशन मॉडल को नए मैट कलर वैरिएंट में पेश किया गया है। इसके रियर पैनल पर IPL का लोगो दिया गया है।
और पढ़ें: वीवो ने लॉन्च किया वाई55एस, जानें 13 मेगापिक्सल के अलावा क्या है खासियत
ViVo V5 Plus IPL का कैमरा
इस फोन को सेल्फी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। फोन में डुअल सेटअप फ्रंट फेसिंग कैमरा है। इसमें 20 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के सेंसर मौजूद हैं। वहीं LED फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।
ViVo V5 Plus IPL का ओएस
ये स्मार्टफोन OS 3.0 बेस्ड एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है। 2 गीगाहर्ट्ज का ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है।
ViVo V5 Plus IPL की बनावट
5.5 इंच की फुल-एचडी डिस्प्ले, 3,055 एमएएच फास्ट चार्जिंग सपोर्ट बैटरी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए