मप्र में 3 लाख गर्भवती महिलाओं का वैक्सीनेशन

मप्र में 3 लाख गर्भवती महिलाओं का वैक्सीनेशन

मप्र में 3 लाख गर्भवती महिलाओं का वैक्सीनेशन

author-image
IANS
New Update
Vaccination of

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है और पात्र शत-प्रतिशत का टीकाकरण करने की ओर बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में गर्भवती महिलाओं का भी टीकाकरण जारी है। अब तक तीन लाख से ज्यादा गर्भवती महिलाओं को कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी है।

Advertisment

आधिकारिक तौर पर उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, राज्य में अब-तक छह करोड़ 43 लाख 3662 नागरिकों को वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है। इसमें से चार करोड़ 87 लाख 26 हजार 372 को प्रथम डोज और एक करोड़ 55 लाख 77 हजार 290 नागरिकों को वैक्सीन का दूसरा डोज लगाया जा चुका है। इनमें से दो लाख 88 हजार 632 गर्भवती महिलाओं को प्रथम डोज और 33 हजार 963 गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन का दूसरा डोज लग चुका है। गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन डोज लगाने में मध्यप्रदेश देश में अग्रणी है।

प्रदेश में सोमवार को तीन लाख 15 हजार 127 नागरिकों को वैक्सीन डोज लगाई गई, वहीं कोरोना के 14 नये प्रकरण आये। इनमें इंदौर में नौ, भोपाल में तीन एवं पन्ना में दो नवीन पॉजिटिव प्रकरण आये। प्रदेश की पॉजीटिविटी दर 0.02 प्रतिशत रही। दूसरी ओर इस महामारी की चपेट में आ रहे लोगों के स्वस्थ्य होने का क्रम भी जारी है। सोमवार को आठ रोगी स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment