BHIM ऐप का नया वर्जन अब सात भाषाओं में, पैसे भेजना भी होगा आसान
BHIM एप यूजर्स बैंक अकाउंट से साथ लिंक आधार नंबर पर भी मनी ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके अलावा एक स्पैम रिपोर्ट फीचर भी ऐड किया गया है।
नई दिल्ली:
पिछले ही महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च हुआ UPI (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) पर आधारित ऐप BHIM का नया वर्जन आ गया है।
इस वर्जन में पिछली कई कमियों को ठीक किया गया है। साथ ही कई नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं ताकि यूजर और आसानी से इसका इस्तेमाल कर पाए। नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के मुताबिक नए अपडेट के तहत सात क्षेत्रीय भाषाओं को जोड़ा गया है।
BHIM में क्या है नया अपडेट
BHIM ऐप अब 1.2 वर्जन में उपलब्ध होगा। इसके अलावा सात और क्षेत्रीय भाषाओं को भी इसमें जोड़ा गया है। लॉन्चिंग के समय इसमें केवल हिंदी और अग्रेजी भाषाएं ही उपलब्ध थीं। अब जिन सात अन्य भाषाओं को BHIM ऐप में जोड़ा गया है, वे हैं- बंगाली, कन्नड़, गुजराती, मलयालम, उड़िया, तमिल और तेलुगु। इस ऐप में अब Pay to Aadhar Number का पेमेंट ऑप्शन भी मौजूद होगा।
इसका मतलब यह हुआ कि यूजर्स बैंक अकाउंट से साथ लिंक आधार नंबर पर भी मनी ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके अलावा एक स्पैम रिपोर्ट फीचर भी ऐड किया गया है, जिससे पैसों के लिए रिक्वेस्ट करने वाले अज्ञात लोगों को ब्लॉक किया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें: फर्जी BHIM APP से सावधान, डाउनलोड किया तो प्राइवेसी में लग सकता है सेंध
भीम ऐप की प्राइवेसी सेटिंग्स भी अपडेट की गई हैं। इसके अलावा अगर आप ड्यूल-सिम स्मार्टफोन्स रखते हैं तो सिम कार्ड को चुना सकता है। पासवर्ड भूलने पर रीस्टोर करने की भी सुविधा मौजूद होगी।
BHIM (भारत इंटरफेस फॉर मनी) को 30 दिसंबर, 2016 को पीएम मोदी ने लॉन्च किया था। इस ऐप को अभी iOS के लिए लॉन्च नहीं किया गया है। लॉन्चिंग के समय हालांकि कहा गया था कि इसे iOS ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए भी जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।
गौरतलब है कि इस एप के लॉन्च होने के बाद से ही लोगों के बीच इसको लेकर उत्सुकता देखने को मिली थी। लोगों को यह एप इतना पसंद आया कि लॉन्च होने के 10 दिन के अंदर 10 मिलियन लोगों ने इसे डाउनलोड कर लिया था। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने खुशी भी जताई थी।
यह भी पढ़ें: जानिए क्या है BHIM APP? कैसे करता है काम?
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा