उत्तर प्रदेश ने 24 करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा किया पार

उत्तर प्रदेश ने 24 करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा किया पार

उत्तर प्रदेश ने 24 करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा किया पार

author-image
IANS
New Update
UP croe

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

उत्तर प्रदेश ने गुरुवार (20 जनवरी) तक 24.27 करोड़ खुराक देने के साथ 24 करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा पार कर लिया है।

Advertisment

स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि इस साल के 20 दिनों में 4 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गई हैं। इसका मतलब है कि हर दिन औसतन 20 लाख खुराकें दी गई।

राष्ट्रीय स्तर पर, उत्तर प्रदेश के बाद महाराष्ट्र है जहां 14.52 करोड़ खुराक दी गई हैं, इसके बाद पश्चिम बंगाल (11.66 करोड़), बिहार (10.87 करोड़) और मध्य प्रदेश (10.83 करोड़)का स्थान है।

सभी जिलों में, लखनऊ 68.17 लाख खुराक के साथ शीर्ष पर है जबकि प्रयागराज, आजमगढ़, जौनपुर, बरेली, गोरखपुर, कानपुर नगर, आगरा, वाराणसी और गाजियाबाद ने भी 50 लाख से ज्यादा खुराक दी है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 14.92 करोड़ लोगों ने वैक्सीन की पहली खुराक ली है। इसमें 18 से ज्यादा आबादी के अलावा 70 लाख से ज्यादा किशोर शामिल हैं। इसमें स्वास्थ्य और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं और को-मोरबिडिटी की स्थितियों वाले बुजुर्ग व्यक्तियों को दी गई 6.50 लाख एहतियाती खुराक भी शामिल हैं।

पूर्ण टीकाकरण कराने वालों की संख्या 9.28 करोड़ है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि 14.74 करोड़ की वयस्क आबादी को ध्यान में रखते हुए 96 प्रतिशत पात्र व्यक्तियों ने पहली खुराक ली है जबकि 64.1 प्रतिशत ने पूरी तरह से टीकाकरण किया है।

इस उपलब्धि को महामारी के खिलाफ सबसे अधिक आबादी वाले राज्य की एकजुटता और ताकत का प्रतीक बताते हुए, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं, प्रशासन से जुड़े लोगों और स्वेच्छा से वैक्सीन लेने वाले सभी नागरिकों को धन्यवाद दिया है।

प्रदेश में महज चार दिनों में एक करोड़ से ज्यादा डोज दी गई।

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में तेजी से टीकाकरण अभियान के सफल क्रियान्वयन पर संतोष व्यक्त करते हुए जनवरी के अंत तक राज्य में वयस्क आबादी का 100 प्रतिशत प्रथम खुराक कवरेज सुनिश्चित करने का लक्ष्य भी रखा है।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment