/newsnation/media/post_attachments/images/2016/11/13/98-Supermoon.jpg)
कार्तिक पूर्णिमा के दिन 69 साल बाद पृथ्वी के सबसे करीब होगा चंद्रमा (Video)
68 साल बाद सोमवार को चंद्रमा पृथ्वी के सबसे करीब होगा। यानि कार्तिक पूर्णिमा के दिन चांद इस बार पूरे यौवन में होगा। सुपरमून का आकार करीब 14 फीसदी बड़ा और रोशनी 20 फीसदी से ज्यादा चमकदार होगी। इससे पहले यह मौका 26 जनवरी 1948 को आया था।
सुपरमून तब बनता है, जब चांद पूर्णिमा के समय अपनी निकटतम स्थिति के 90 फीसद या उससे भी अधिक भीतर आ जाता है। नासा के मुताबिक ये सुपरमून आम दिनों के पूरे चांद की तुलना में 14 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत ज्यादा चमकीला होगा।
What's #Supermoon and why should you step outside to see it on Monday? Watch & learn more about a close full moon: https://t.co/2XF3HTSg64pic.twitter.com/GclZV97jem
— NASA (@NASA) November 12, 2016
भारत में सुपरमून शाम के साढ़े सात बजे के करीब देखा जा सकता है। इस दौरान अपने घर की छत से आप सुपरमून की पहली झलक देख पाएंगे। जानकारों के मुताबिक, उस दिन सूर्यास्त भी आम दिनों की तुलना में एक घंटे पहले 4 बजकर 35 मिनट पर अस्त हो जाएगा।