रूस में कोरोना का कहर जारी, 25 हजार से अधिक मामले सामने आए, 886 लोगों ने तोड़ा दम
रूस में कोरोना का कहर जारी, 25 हजार से अधिक मामले सामने आए, 886 लोगों ने तोड़ा दम
मॉस्को:
रूस में कोविड-19 का कहर जारी है और यहां पिछले 24 घंटों में 25,219 नए कोरोनावायरस मामलों की पुष्टि की गई है, जो 16 जुलाई के बाद से सबसे अधिक है।इसके बाद अब राष्ट्रीय स्तर पर कोविड मामलों की कुल संख्या 7,560,767 तक पहुंच गई है। आधिकारिक कोविड निगरानी और प्रतिक्रिया केंद्र ने शनिवार को यह जानकारी दी।
सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने अपनी हालिया रिपोर्ट में बताया कि इस अवधि के दौरान देश भर में मरने वालों की संख्या 886 पर पहुंच गई, जो शुक्रवार को 887 के रिकॉर्ड के लगभग समान ही है। नए मृत्यु आंकड़ों के बाद अब संक्रमण की वजह से मरने वालों की कुल संख्या 209,028 हो गई है। ठीक होने वाले 17,852 और लोगों के साथ ही अब रिकवरी कर चुके लोगों की संख्या 6,710,574 हो गई है।
इस बीच, मॉस्को ने 4,032 नए मामले दर्ज किए, जिससे शहर का कुल कोविड मामलों का आंकड़ा 1,641,945 हो गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक 4.24 करोड़ से ज्यादा रूस के नागरिकों को पूरी तरह से टीका लगाया जा चुका है।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य