logo-image

यूरोपीय संघ में पुर्तगाल में कोविड के सबसे ज्यादा मामले

यूरोपीय संघ में पुर्तगाल में कोविड के सबसे ज्यादा मामले

Updated on: 10 May 2022, 06:45 PM

लिस्बन:

पुर्तगाल में कोरोनावायरस के एक दिन में 1,150 केस दर्ज किए गए, जो यूरोपीय संघ के किसी भी देश से सबसे ज्यादा है।

सिंहुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, पुर्तगाल में कोविड-19 के दैनिक यूरोपीय संघ के कुल मामलों का दोगुना है। यूरोपीय संघ में रोजाना 447 केस दर्ज हो रहे हैं।

प्रति मिलियन की संख्या के हिसाब से कोविड से मरने वालों की संख्या भी पुर्तगाल में काफी अधिक है। पिछले सात दिनों में यहां कोविड से मरने वालों का औसत प्रति मिलियन 1.97 प्रतिशत है।

यूरोपीय संघ में होने वाली मौतों का औसत 1.43 है जबकि विश्व का औसत 0.2 है।

पुर्तगाल के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 26 अप्रैल और 2 मई के बीच, 76,183 नए केस दर्ज हुए हैं जो कि पिछले बर्ष की तुलना में 27 गुना अधिक है।

मंगलवार की सुबह तक पुर्तगाल में कोविड से मरने वालों की संख्या 22,420 रही, जबकि यहां अब तक 3,935,932 मामले दर्ज हुए हैं।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.