सूर्य को छूने के लिए NASA का यान हुआ लॉन्च, नासा ने ट्वीटर पर दी जानकारी

नासा ने आज (रविवार) को अपना सूर्य के पास जाने वाले पार्कर सोलर प्रोब यान को लॉन्च कर दिया है।

नासा ने आज (रविवार) को अपना सूर्य के पास जाने वाले पार्कर सोलर प्रोब यान को लॉन्च कर दिया है।

author-image
desh deepak
एडिट
New Update
सूर्य को छूने के लिए NASA का यान हुआ लॉन्च, नासा ने ट्वीटर पर दी जानकारी

नासा ने पार्कर सोल प्रोब को किया लॉन्च (फोटो-NASA)

नासा ने आज (रविवार) को अपना सूर्य के पास जाने वाले पार्कर सोलर प्रोब यान को लॉन्च कर दिया है। यह सूर्य को छूने वाला ऐतिहासिक छोटी कार के आकार का यान है, जिसे फ्लोरिडा के केप केनावेरल वायुसेना अड्डे से लॉन्च किया गया। नासा के आधिकारिक ट्वीटर पर लॉन्च होने की खबर दी गई।

Advertisment

बता दें कि यह यान शनिवार को लॉन्च किया जाना था। पर किन्ही कारणों से लॉन्च टाल दिया गया था।

नासा ने शनिवार को लॉन्च टाले जाने की जानकारी देते हुए ट्वीट किया कि, 'सुबह नासा सन के पार्कर सोलर प्रोब का लॉन्च रद्द कर दिया है। लॉन्च करनेवाली टीम अब इसे रविवार को लॉन्च करने की कोशिश करेगी।'

इस मिशन के बारे में ज्यादा जानकारी पाने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

क्या सूर्य को छू सकेगा NASA का यान! कल भरेगा उड़ान, जरूर देखें ये वीडियो

नासा ने यह यान सूर्य के वातावरण या कोरोना में जाने के लिए डिजाइन किया है। इतिहास में सूर्य के इतने करीब से कोई भी अंतरिक्ष यान नहीं गुजरा है।
वहीं नासा ने इस प्रोब का नाम सौर वैज्ञानिक यूजेन पार्कर के नाम पर रखा है, जिन्होंने 1958 में पहली बार अनुमान लगाया था कि सौर हवाएं होती हैं, ये आवेशित कणों और चुंबकीय क्षेत्रों की धारा होती हैं, जो सूर्य से लगातार निकलती रहती हैं। जब ये धाराएं तेजी से निकलती हैं, तो इसके कारण धरती पर उपग्रह लिंक प्रभावित होता है।

Source : News Nation Bureau

NASA Sun Mission Parker Solar Probe NASA mission parker solar probe launched
      
Advertisment