/newsnation/media/post_attachments/images/2016/12/30/52-new.jpg)
बचपन में अक्सर बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगता। उनका मन खेलकूद, ड्रॉइंग, संगीत आदि में लगता है। बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगता देख मां-बाप चिंतित रहते हैं मगर अब उनकों चिता करने की जरूरत नहीं है। हम आपको आज ऐसे एप के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से आपके बच्चे को खेल-खेल में संगीत से मैथ्स जैसे कठिन विषय तक सिखा सकते हैं।
किंग ऑफ मैथ्स एप
इस एप की मदद से आप मैथ्स का फोबिया चुटकियों में दूर कर पाएंगे। देखा गया है कि बच्चे मैथ्स से अक्सर दूर भागते हैं। ऐसे में आप इस एप का प्रयोग कर अपने बच्चे के मैथ्स के फोबिया को दूर कर सकते हैं। यह एप्प मैथ्स सीखने के लिए काफी अच्छा है। इस की मदद से आप जोड़, घटाना से लेकर गुणा, भाग, इक्वेशन, फ्रेक्शन आदि अपने बच्चों को सिखा सकते हैं, वहीं बच्चों की कैलकुलेशन पावर को बढ़ाने के लिए आप मैथ्स टिक एप्प का प्रयोग कर सकते हैं। इस एप्प में कुछ मजेदार मैथ्स ट्रिक्स के बारे में बताया गया है, जिनका प्रयोग करके सवालों को बेहद जल्द व आसानी से सॉल्व किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त छोटे बच्चों को टेबल सिखाने के लिए 10 मंकी मल्टीप्लीकेशन नामक एप्प का प्रयोग किया जा सकता है।
म्यूजिक विद ग्रैंड मां एप
यदि बच्चे को हो संगीत का शौक है तो इस एप की मदद से आप अपने बच्चों को संगीत के खास स्किल सिखा सकते हैं। इस एप्प में आप संगीत से जुड़े वाद्ययंत्रों और संगीत को पढ़ने की कला सीखा सकते हैं। इसके साथ ही इस एप्प में ग्राफिक्स व ढेर सारे मिनी गेम्स का भी प्रयोग किया गया है, जो इसे काफी मजेदार बनाते हैं, वहीं अगर आपके बच्चे को गाना गाने और डांस करने का शौक है तो, आप सिंगसिंग डांस एप्प इंस्टॉल कर सकते हैं। इस एप्प में गाना गाने और डांस करने की सुविधा एक साथ दी गयी है। इतना ही नहीं, गानों के लिरिक्स भी लिखे हुए हैं ताकि बच्चों को सिंगिंग के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
हाउ टू ड्रॉ एप
इस एप की मदद से बच्चों के ड्रॉइंग स्किल को निखारा जा सकता है। यह अन्य ड्रॉइंग एप्प से थोड़ा अलग है। इसमें बच्चों को ड्रॉइंग करने के लेसन दिये गये हैं, जिनकी मदद से बच्चा शुरू से लेकर आखिर तक स्टेप-बाइ-स्टेप ड्रॉ करना सीख सकता है। जिन बच्चों की ड्रॉइंग कमजोर है, उनके लिए यह एप्प काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
Source : News Nation Bureau
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us