नासा के वैज्ञानिक ने दी चेतावनी, धूमकेतु से मुकाबले के लिए पृथ्वी तैयार नहीं

अमेरिकन स्पेस एजेंसी नासा के एक वैज्ञानिक ने चेतावनी दी है कि हमारी पृथ्वी ब्रह्मांड से अचानक आने वाले धूमकेतु या क्षुद्रग्रह का मुकाबला करने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं है।

अमेरिकन स्पेस एजेंसी नासा के एक वैज्ञानिक ने चेतावनी दी है कि हमारी पृथ्वी ब्रह्मांड से अचानक आने वाले धूमकेतु या क्षुद्रग्रह का मुकाबला करने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं है।

author-image
kunal kaushal
एडिट
New Update
नासा के वैज्ञानिक ने दी चेतावनी, धूमकेतु से मुकाबले के लिए पृथ्वी तैयार नहीं

अमेरिकन स्पेस एजेंसी नासा के एक वैज्ञानिक ने चेतावनी दी है कि हमारी पृथ्वी ब्रह्मांड से अचानक आने वाले धूमकेतु या क्षुद्रग्रह का मुकाबला करने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं है।

Advertisment

नासा के परमाणु वैज्ञानिकों के साथ एक चर्चा में वैज्ञानिक डॉ जोसेफ न्यूथ ने कहा कि अगर हमारी पृथ्वी पर कोई लौकिक खतरा आता है तो ये पृथ्वी पर रहने वाले लोगों को बेहद हानि पहुंचा सकता है।

धूमकेतु या क्षुद्रग्रह सौरमण्डलीय निकाय होता है जो पत्थर, धूल, बर्फ और गैस के बने हुए छोटे-छोटे खण्ड होते है। यह कई बार आकार में काफी बड़े भी होते हैं। यह ग्रहों की तरह सूर्य की परिक्रमा करते हैं।

नासा के गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर के शोधकर्ता वैज्ञानिक न्यूथ के मुताबिक हमारे लिए सबसे बड़ी समस्या ये है कि अगर ब्रह्मांड से आने वाले किसी धूमकेतु का सामना पृथ्वी को करना पड़ा तो ऐसी परिस्थिति में हम कुछ नहीं कर पाएंगे।

अमेरिकी भूभौतिकीय यूनियन की वार्षिक बैठक में हिस्सा लेने आए वैज्ञानिक न्यूथ ने कहा ये धूमकेतु आकार में काफी बड़े और खतरनाक हो सकते हैं। इस धूमकेतु से पृथ्वी की ऊपरी सतह पर या आकाश में विस्फोट होगा तो पृथ्वी को इससे भारी नुकसान पुहंच सकता है और ये बेहद दुर्लभ घटना भी होगी।

हालांकि वैज्ञानिक ने कहा कि इस स्थिति में क्षुद्र ग्रहों या धूमकेतु को पहुंचने में 50-60 करोड़ साल का भी समय लग सकता है।

Source : News Nation Bureau

universe NASA planet earth Asteroid NASA warns Earth woefully not prepared to face surprise comet or asteroid नासा ने दी चेतावनी
      
Advertisment