सुनीता विलियम्स को मिली NASA के अंतरिक्ष मिशन की बड़ी जिम्मेदारी, इन अंतरिक्षयात्रियों के साथ भरेंगी उड़ान
इस अभियान में सुनीता विलियम्स और जोस कसाडा एक साथ उड़ान भरेंगी। कसाडा की यह पहली अंतरिक्ष उड़ान होगी।
नई दिल्ली:
भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स एक बार फिर इतिहास रचना जा रही है। नासा की ओर से पहले प्राइवेट स्पेसशिप से होने वाले मानव मिशन के लिए सुनीता विलियम्स सहित ऐसे 9 अंतरिक्ष यात्रियों का नाम शामिल किया गया है। सभी अंतरिक्ष यात्री व्यावसायिक रूप से उपलब्ध रॉकेट और कैप्सूल के जरिए अंतरिक्ष जाने के पहले मिशन के लिए उड़ान भरेंगे।
बोइंग और स्पेसएक्स कंपनी के व्यावसायिक रॉकेट और कैप्सूल से उड़ान भरने वाले क्रू सदस्यों की घोषणा की है। यह मिशन अगले साल शुरू होगा। 2011 में स्पेस शटल कार्यक्रम बंद होने के बाद अमेरिका का यह पहला स्पेस मिशन होगा।
नासा ने कई साल पहले प्राइवेट यान के निर्माण और विकास का विचार किया था। अब वह इसे अंतरिक्ष भेजने जा रहा है।
इस अभियान में सुनीता विलियम्स और जोस कसाडा एक साथ उड़ान भरेंगी। कसाडा की यह पहली अंतरिक्ष उड़ान होगी, जबकि सुनीता पहले भी अंतरिक्ष स्टेशन में 321 दिन बिता चुकी हैं।
और पढ़ें: आजादी के 70 साल: कल्पना चावला से सुनीता विलियम्स और अमर्त्य सेन तक, ये हैं देशी दिल वाले विदेशी हीरो
नासा के प्रशासक जिम ब्राइडंस्टाइन ने 'लांच अमेरिका' घोषणा के दौरान कहा, 'नासा के आठ सक्रिय अंतरिक्षयात्री और एक पूर्व अंतरिक्षयात्री और वाणिज्यिक चालक दल के सदस्य को 2019 की शुरुआत में बोइंग सीएसटी-100 स्टारलाइनर एवं स्पेस एक्स ड्रैगन कैप्सूल्स से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भेजा जाएगा।
ब्राइडंस्टाइन ने कहा, 'आज अंतरिक्ष के क्षेत्र में महान उपलब्धि हासिल करने का हमारे देश का सपना हमारी मुट्ठी में है। अंतरिक्ष के महारती इन अमेरिकी अंतरिक्षयात्रियों का यह समूह हमारे वाणिज्यिक सहयोगी बोइंग एवं स्पेसएक्स द्वारा निर्मित नए अंतरिक्षयान पर उड़ान भरेगा, जो मानव अंतरिक्षयान के युग में नई शुरुआत होगी।'
बता दें कि इन 9 अंतरिक्षयात्रियों में सुनीता विलियम्स समेत एरिक बोए, क्रिस्टोफर फर्ग्युसन, निकोल मैन, रॉबर्ट बेहंकेन, डगलस हर्ले, जोस कसाडा, विक्टर ग्लोवर, माइकल होपकिंस शामिल है।
कौन है सुनीत विलियम्स
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के जरिये अंतरिक्ष में यात्रा करने वाली सुनीता विलियम्स भारतीय मूल की दूसरी महिला हैं। वह अमेरिकी नौसेना में अधिकारी हैं।
सुनीता अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाली महिला हैं। वो अब तक अंतरिक्ष में 300 से ज्यदा दिन रहने का रिकॉर्ड बना चुकी हैं। यही नहीं, सुनीता अंतरिक्ष में 44 घंटे से ज़्यादा देर तक स्पेस वॉक कर चुकी हैं।
सुनीता विलियम्स का जन्म अमेरिका के ओहायो राज्य के यूक्लिड शहर में 19 सितंबर, 1965 में हुआ था। उनके पिता डॉ दीपक पंड्या सन 1964 में भारत से अमेरिका चले गए थे।
और पढ़ें: केजरीवाल के बाद पुडुचेरी के सीएम ने लगाया केंद्र पर काम न करने देने का आरोप
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Lara Dutta on Trollers: बुड्ढी और मोटी कहकर ट्रोल करते हैं लोग, रणनीति एक्ट्रेस लारा दत्ता ने बयां किया दर्द
-
Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर ने बच्चे पैदा करने को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, जल्द करेंगी ऐसा काम
-
Ayush Sharma Trolling: 'मुझे जानवर जैसा समझा...'ट्रोलर्स के कमेंट्स पर रो पड़े आयुष शर्मा, कह दी इतनी बड़ी बात
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी