logo-image

मंगल मिशन: NASA ने भेजा इनसाइट, जीवन की संभावना पर करेंगे शोध

अंतरिक्ष यान कैलिफोर्निया के वांडेनबर्ग वायुसेना अड्डे से पैसिफिक समयानुसार सुबह चार बज कर पांच मिनट पर एटलस वी रॉकेट से लॉन्च किया जाना था।

Updated on: 06 May 2018, 04:53 PM

नई दिल्ली:

नासा ने अपने नवीनतम मार्स लैंडर 'इनसाइट' को लॉन्च कर दिया है। इसे मंगल ग्रह की सतह पर इंसानों के जाने कि शुरुआत से पहले और आने वाले भूकंप' की रिकॉर्डिंग के लिए डिजाइन किया गया है।

अंतरिक्ष यान कैलिफोर्निया के वांडेनबर्ग वायुसेना अड्डे से पैसिफिक समयानुसार सुबह चार बज कर पैंतिस मिनट पर एटलस वी रॉकेट से लॉन्च किया गया।

99.3 करोड़ डॉलर की इस परियोजना से मंगल की आतंरिक परिस्थितियों के बारे में जानकारी बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। जिससे कि लाल ग्रह पर मानव को भेजने से पहले वहां की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके और पृथ्वी जैसे चट्टानी ग्रहों के निर्माण की प्रक्रिया को समझा जा सके।

माना जा रहा है कि यदि सब कुछ योजनानुसार ठीक रहा तो लैंडर 26 नवंबर को मंगल की सतह पर उतरेगें।

दरअसल नासा की कोशिश है कि 2030 तक मंगल पर लोगों को भेजा जा सके। ऐसे में वैज्ञानिकों के लिए 'लाल ग्रह' के तापमान को समझना महत्वपूर्ण है।

क्यूरियोसिटी रोवर के 2012 में मंगल पर उतरने के बाद से इनसाइट वहां उतरने वाला नासा का पहला लैंडर होगा।

और पढ़ें- सेंट स्टीफंस कॉलेज के चर्च गेट पर लिखा- मंदिर यही बनेगा, क्रॉस पर भी लिखे विवादित शब्द