मुंबईः मेट्रो ने लॉन्च की ये नई तकनीक, मोबाइल से मिलेगी टिकट

मुंबई में मेट्रो से यात्रा करने वालों की यात्रा अब हाई टेक होने जा रही है। क्योंकि मुंबई मेट्रो में अब टिकट की खिड़की पर यात्रियों को कतार में नही खड़ा होना होगा।

author-image
desh deepak
एडिट
New Update
मुंबईः मेट्रो ने लॉन्च की ये नई तकनीक, मोबाइल से मिलेगी टिकट

मुंबई मेट्रो

मुंबई में मेट्रो से यात्रा करने वालों की यात्रा अब हाई टेक होने जा रही है। क्योंकि मुंबई मेट्रो में अब टिकट की खिड़की पर यात्रियों को कतार में नही खड़ा होना होगा।

Advertisment

गुरुवार को मुंबई मेट्रो के अंधेरी स्टेशन पर इस तकनीक को लांच किया गया जिसके बाद मेट्रो में यात्रा करने वाले यात्री ई वॉलेट वाली एप की मदद से अपने फ़ोन में ही टिकट निकाल पाएंगे।

ऑनलाइन पेमेंट होने के बाद मोबाइल में एक QRD कोड दिखाई देगा जिसे एंट्रेंस पर मौजूद स्कैनर से स्कैन करना होगा जिसके बाद आप मेट्रो से यात्रा कर पाएंगे।

और पढ़ेंः 5000 mah बैटरी वाला Gionee M7 power स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानिए इसकी कीमत और फीचर्स

बताया जा रहा है ये तकनीक देश में पहली बार इस्तेमाल हो रही है। इस सुविधा को हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए मेट्रो ने देश के 2 बड़े ई वॉलेट (paytm and Ridlr) कंपनियों के साथ समझौता किया है।

मुंबई मेट्रो के सीईओ अभय मिश्रा ने बताया कि मुंबई मेट्रो से हर रोज करीब 3 लाख यात्री यात्रा करते हैं जिन्हें इस नई सेवा का फायदा होगा।

फिलहाल मुंबई मेट्रो वर्सोवा से घाटकोपर के बीच चलती है और आने वाले कुछ सालों में मुंबई में मेट्रो की कई लाइनें शुरू हो जाएंगी। माना जा रहा है डिजिटल टिकटिंग की ये नई सेवा भविष्य में देश भर के दूसरे मेट्रो स्टेशन पर भी अपनायी जा सकती है।

और पढ़ेंः इस एप ने Whatsapp के डिलीट मैसेज फीचर को दी मात, पढ़ सकेंगे डिलीट किए हुए मैसेज

Source : News Nation Bureau

mumbai metro News in Hindi mumbai metro mobile ticketing stytem mumbai metro launched mobile ticketing system
      
Advertisment