Reliance Jio फॉर्चुन की 'चेंज द वर्ल्ड' की सूची में नंबर 1 स्थान पर

बिजनेस पत्रिका फॉर्चुन की 'चेंज द वर्ल्ड' की सूची में इस साल दूरसंचार क्षेत्र की कंपनी रिलायंस जियो को पहला स्थान मिला है। इस सूची में रिलायंस के अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा को भी जगह मिली है।

बिजनेस पत्रिका फॉर्चुन की 'चेंज द वर्ल्ड' की सूची में इस साल दूरसंचार क्षेत्र की कंपनी रिलायंस जियो को पहला स्थान मिला है। इस सूची में रिलायंस के अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा को भी जगह मिली है।

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
Reliance Jio फॉर्चुन की 'चेंज द वर्ल्ड' की सूची में नंबर 1 स्थान पर

रिलायंस जियो (फाइल फोटो)

बिजनेस पत्रिका फॉर्चुन की 'चेंज द वर्ल्ड' की सूची में इस साल दूरसंचार क्षेत्र की कंपनी रिलायंस जियो को पहला स्थान मिला है। इस सूची में रिलायंस के अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा को भी जगह मिली है। महिंद्रा एंड महिंद्रा इस सूची में 23वें स्थान पर है।

Advertisment

इस सूची को जारी करते हुए फॉर्चुन ने जीयो की जमकर तारीफ की। फॉर्चुन की तरफ से कहा गया कि जियो ने लोगों को डिजिटल ऑक्सीजन दिया है। सितंबर 2016 में इसे लांच किये जाने के बाद लोगों की पहुंच 4जी नेटवर्क पर सरल हुई।

फॉर्चुन के मुताबिक जियो के दूरसंचार क्षेत्र में आने से सबसे अधिक लाभ किसानों, छात्रों और उद्यमियों को हुआ, जो जियो द्वारा उपलब्ध किये जाने वाले सस्ते डाटा के कारण खुद को डिजिटल अर्थव्यवस्था से जोड़ पाये। इस सूची में दूसरे स्थान पर अमेरिकी दवा कंपनी मर्क है, जिसने कांगो में इबोला वायरस का टीका भेजकर हजारों लोगों की जान बचायी।

Source : News Nation Bureau

Reliance Jio Mukesh Ambani
      
Advertisment