रूस में दैनिक कोविड-19 के 24,818 नए मामले दर्ज

रूस में दैनिक कोविड-19 के 24,818 नए मामले दर्ज

रूस में दैनिक कोविड-19 के 24,818 नए मामले दर्ज

author-image
Kuldeep Singh
New Update
Moscow, Sept

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

रूस में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 24,818 नए मामले दर्ज किए हैं, जिससे देश भर में यह संख्या 5,707,452 हो गई है। इसकी जानकारी आधिकारिक निगरानी और प्रतिक्रिया केंद्र ने गुरुवार को दी।

Advertisment

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, देशभर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 140,775 हो गई, जबकि ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 5,143,255 हो गई।

रूस के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र मॉस्को ने 6,040 नए मामले दर्ज किए, जिससे शहर में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,411,491 हो गई।

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने गुरुवार को कहा कि रूसी राजधानी में महामारी की स्थिति स्थिर हो गई है और रोजाना लगभग 100,000 लोगों को टीका लगाया जाता है। उन्होंने फिलहाल नए प्रतिबंधों से इनकार किया है।

रूसी उप प्रधानमंत्री तात्याना गोलिकोवा ने बुधवार को कहा कि हर्ड इम्युनिटी तक पहुंचने के लिए रूस की 80 प्रतिशत वयस्क आबादी का टीकाकरण करना आवश्यक है।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : News Nation Bureau

Advertisment