मारुति सुजुकी बलेनो का ऑटोमैटिक सीवीटी वैरिअंट हुआ लॉन्च, जानिए कीमत

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने शुक्रवार को प्रीमियम हैचबैक कार बलेनो का ऑटोमैटिक सीवीटी वैरिअंट लॉन्च किया।

author-image
desh deepak
एडिट
New Update
मारुति सुजुकी बलेनो का ऑटोमैटिक सीवीटी वैरिअंट हुआ लॉन्च, जानिए कीमत

बलेनो ऑटोमैटिक मॉडल हुआ लॉन्च

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने शुक्रवार को प्रीमियम हैचबैक कार बलेनो का ऑटोमैटिक सीवीटी वैरिअंट लॉन्च किया। बलेनो के इस मॉडल की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 8 लाख 34 हज़ार रुपये रखी गई है।

Advertisment

मारुति बलेनो के डेल्टा और जीटा वैरिअंट्स मॉडल पहले से ही बाज़ार में आ चुकी है। ये सभी मॉडल्स सीवीटी ट्रांसमिशन पर आधारित है।

कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि इस ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली बलेनो कार में हाई एंड फीचर्स दिए गए हैं। इनमें ऑडियो का स्मार्टफोन से लिंकेज भी शामिल है। इस फीचर के जरिए ग्राहक ऐपल कारप्ले और मिरर लिंक के जरिए ऑडियो का आनंद भी ले सकते हैं।

और पढ़ेंः Skoda Octavia भारत में लॉन्च, जाने कीमत और फीचर्स

अक्टूबर 2015 में लॉन्चिंग के बाद से कंपनी अब तक बलेनो की 2 लाख से भी ज्यादा कार बेच चुकी हैं। इस कार की डिमांड इतनी ज्यादा है कि मारुति कंपनी ने 1 साल से भी कम समय में एक लाख से ज्यादा कार बेच चुकी है।

हाल ही में मारुति बलेनो को दुनियाभर के 100 देशों में एक्सपोर्ट किया गया है। यह मारुति सुजुकी इंडिया की पहली ऐसी कार है जिसे जापान में भी एक्सपोर्ट किया गया है।

बलेनो हैचबैक की 68,000 यूनिट्स जापान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और यूरोप व लैटिम अमेरिका के कई अन्य देशों में एक्सपोर्ट की जा चुकी हैं। मारुति सुजुकी इंडिया घरेलू बाजार में ऑटोमैटिक तकनीक वाले मॉडल्स पर जोर दे रही है और लगातार अत्याधुनिक कार लॉन्च करने पर काम कर रही है।

कंपनी के लिए, वर्ष 2014-15 में दो पेडल टेक्नोलॉजी का योगदान 6 प्रतिशत से बढ़कर 2016-17 में 11 प्रतिशत हो गया है। कंपनी का लक्ष्य है कि 2020 तक 1.5 लाख यूनिट्स के वर्तमान स्तर से 3 लाख यूनिट तक के दो-पेडल योगदान को दोगुना करना होगा।

मारुति सुजुकी इंडिया भारत में सिलेरियो, वैगन आर, ऑल्टो के 10, इग्निस और डिजायर जैसी कारें बेचती है। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के लिहाज से देखें तो कंपनी भारत में बलेनो, सियाज, अर्टिगा आदि कारें भी बेचती है।

और पढ़ेंः लंदन में लॉन्च हुई जगुआर ई-पेस, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें तस्वीर

Source : News Nation Bureau

premium hatchback Baleno automatic Baleno baleno alpha cvt baleno car launched Maruti Suzuki Baleno
      
Advertisment