रेबीज के खिलाफ लड़ाई 2030 तक जीतनी है : स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया

रेबीज के खिलाफ लड़ाई 2030 तक जीतनी है : स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया

रेबीज के खिलाफ लड़ाई 2030 तक जीतनी है : स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया

author-image
IANS
New Update
Manukh Mandaviya

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को अपने मंत्रालय, पशुपालन मंत्रालय और आयुष मंत्रालय से रेबीज को वर्ष 2030 तक खत्म करने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।

Advertisment

उन्होंने कहा, हमें 2030 तक रेबीज के खिलाफ लड़ाई जीतनी है। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय और पशुपालन मंत्रालय का एक व्यापक प्रयास होना चाहिए और हमें आयुष मंत्रालय को भी इसमें शामिल करना चाहिए।

मंत्री ने कहा, आज जैसे-जैसे लोग एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं, वायरस भी उनके साथ जाता है। कई बीमारियां बढ़ी हैं, कई बीमारियां कम हुई हैं, अगर अकेले स्वास्थ्य मंत्रालय कोशिश करेगा तो वांछित परिणाम नहीं आएगा। हमें मिलकर प्रयास करने होंगे।

इस वर्ष के विश्व रेबीज दिवस की थीम रेबीज : फैक्ट्स, नॉट फियर है। मंडाविया ने रेबीज को रोकने के लिए समुदाय के बीच जागरूकता फैलाने और डर को दूर करने के लिए ठोस कार्रवाई करने के लिए दिन समर्पित करने को कहा।

उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) भी रेबीज के टीके की लागत कम करने पर काम कर रही है।

मंत्री ने कहा, हम तपेदिक को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, क्योंकि इसे खत्म करने के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र बनाया गया है। इसी तरह, हमें रेबीज के खिलाफ आक्रामक रूप से अभियान चलाना होगा।

इस अवसर पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री, डॉ. भारती प्रवीण पवार और केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला भी उपस्थित थे।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment