शुक्रवार को होगा चन्द्रग्रहण, 2024 में दिखेगा दोबारा

आज यानि 16 सितंबर को चन्द्र ग्रहण देखने को मिलेगा। आज दिनांक 16 सितंबर 2016 को रात 10 बजकर 27 मिनट और 22 सैकंड पर चन्द्र ग्रहण का आरंभ होगा।

author-image
Arib Mehar
एडिट
New Update
शुक्रवार को होगा चन्द्रग्रहण, 2024 में दिखेगा दोबारा

स्रोत: गेटी इमेजेज

आज यानि 16 सितंबर को दुनिया के कई कोनों में चन्द्र ग्रहण देखने को मिलेगा। आज रात 10 बजकर 27 मिनट और 22 सैकंड पर इस चन्द्र ग्रहण का आरंभ होगा।

Advertisment

खगोलीय दृष्टि से चंद्र ग्रहण के समय पृथ्वी अपनी धूरी पर भ्रमण करते हुए चंद्रमा व सूर्य के बीच आ जाती है। ऐसी स्थिति में चंद्रमा का पूरा या आधा भाग ढ़क जाता है। इसी को चंद्र ग्रहण कहते हैं। भारतीय राजधानी नई दिल्ली के रेखांश-अक्षांश अनुसार भाद्रपद, पूर्णिमा, शनिवार दिनांक 17.09.16 को मीन राशि और पूर्वाभद्रपद नक्षत्र में चंद्रग्रहण पड़ रहा है।

इस ग्रहण में चाँद पूरी तरह जमीन के साए में छुप जाएगा जिसकी वजह से ये चन्द्र ग्रहण हो रहा है। ये सितंबर का चन्द्र ग्रहण 2024 के पहले ये आखिरी पूर्ण हार्वेस्ट चन्द्रमां होगा। ये ग्रहण लगभग 5 घंटे तक रहेगा। ये चन्द्र ग्रहण यूरोप, अफ्रीका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया में दिखाई देगा।

कहा जा रहा है कि इसका ग्रहण का असर दस दिन पहले और दस दिन बाद तक आम लोगों पर दिखेगा। ऐसा माना जाता है कि लोग इसके असर की वजह से सुस्त महसूस करते हैं।

ये हार्वेस्ट चन्द्रमा इसलिए कहा जाता है क्योंकि ये आम दिनों से थोड़ा ज्यादा रह जाता है। इसकी वजह से किसानों को कटाई करने के लिए थोड़ा ज्यादा वक्त मिल जाता है।

इस चन्द्र ग्रहण को पूर्ण मक्का चन्द्रमा भी कहा जा रहा है। मक्का चन्द्रमां इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि सितंबर का वो वक्त है जब मक्के की पैदावार हिंदुस्तानी उपमहाद्वीप में होती है।

हालांकि ये चन्द्र ग्रहण नंगी आखों से भी देखा जा सकेगा मगर आप इसको बाइनोकूलर्स और टेलिस्कोप के जरिए देखा सकते हैं।

Source : News Nation Bureau

lunar eclipse
      
Advertisment