भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अगले साल जनवरी में एक साथ 83 सेटेलाइट लांच करने जा रहा है। इनमें से 80 सेटेलाइट अन्य देशों के होंगे। पिछले दिनों लोकसभा में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी।
मंत्री ने कहा कि 80 विदेशी सेटेलाइट इजरायल, कजाखिस्तान, नीदरलैंड्स, स्विट्जरलैंड और अमेरिका के होंगे। इनका कुल वजन 500 किलोग्राम होगा। इन अंतरराष्ट्रीय सेटेलाइट को एंट्रिक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड और उन देशों के बीच हुए वाणिज्यिक समझौते के तहत लांच किया जाएगा।
ये भी पढ़ें, इन खगोलविदों की मानें तो जल्द खत्म हो जाएगा ब्रह्मांड
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एंट्रिक्स इसरो की वाणिज्यिक शाखा है। इसरो के इतिहास में यह अपनी तरह का पहला अभियान है। अभियान के तहत 730 किलोग्राम का भारतीय सेटेलाइट कार्टोसेट-2 मुख्य पेलोड होगा। इसके अलावा आइएनएस-आइए और आइएनएस-1बी को भी लांच किया जाएगा। इन दोनों का कुल वजन 30 किलोग्राम है।
Source : News Nation Bureau