Chandrayaan 2: विक्रम लैंडर का पता चलने बाद अब इसरो लेगा ये Step

Chandrayaan 2: विक्रम लैंडर का पता चलने बाद अब इसरो लेगा ये Step

Chandrayaan 2: विक्रम लैंडर का पता चलने बाद अब इसरो लेगा ये Step

author-image
Vikas Kumar
एडिट
New Update
Chandrayaan 2: विक्रम लैंडर का पता चलने बाद अब इसरो लेगा ये Step

विक्रम लैंडर का पता चलने बाद अब इसरो लेगा ये Step

'चंद्रयान 2' (Chandrayaan 2) का लैंडर 'विक्रम' (Vikram Lander) आखिरकार मिल ही गया. इसरो के चीफ के सिवन मीडिया को स्टेटमेंट दिया है कि Chandrayaan 2 के आर्बिटर ने विक्रम लैंडर की थर्मल इमेज बना ली है.  मंजिल से केवल 2.1 किलोमीटर पहले भटक जाने वाले लैंडर विक्रम को वैज्ञानिक जहां ढूंढने में जुटे थे. अब थर्मल इमेज मिलने के बाद इसरो की टीम में फिर से वहीं जज्बा भर गया है और अब इसरो की टीम विक्रम से संपर्क स्थापित करने की कोशिश करेगी.

Advertisment

अब चंद्रयान का आर्बिटर तीन दिन बाद वापस से उसी लोकेशन पर पहुंचेगा जहां उसने विक्रम लैंडर की तस्वीर खींची है. अगर सब कुछ ठीक रहा और विक्रम लैंडर के सेंसर्स काम करने लगे तो एक बार फिर से विक्रम लैंडर और भारत के इसरो के बीच कनेक्शन स्थापित हो जाएगा. 

यह भी पढ़ें: भारत के लिए बड़ी खबर, लैंडर विक्रम का पता चला, आर्बिटर ने खींची तस्‍वीर, अभी नहीं हो पाया संपर्क

गौरतलब है कि ऑर्बिटर में सिंथेटिक अपर्चर रेडार (एसएआर), आईआर स्पेक्ट्रोमीटर और कैमरे की मदद से 10 x 10 किलोमीटर के इलाके को छाना जा सकता है. वैज्ञानिकों के मुताबिक लैंडर 'विक्रम' का पता लगाने के लिए उन्हें उस इलाके की हाईरिजॉल्यूशन तस्वीरें लेनी होंगी.

यह भी पढ़ें: चंद्रयान 2 को लेकर आई एक अच्‍छी खबर, विक्रम लैंडर ने चांद को चूमा

इनकी मदद से इसरो के वैज्ञानिक अब तीन दिनों में लैंडर 'विक्रम' के मिलने का विश्वास जरा रहे हैं. इसकी वजह यह है कि लैंडर से जिस जगह पर संपर्क टूटा था, उसी जगह पर ऑर्बिटर को पहुंचने में तीन दिन लगेंगे.

HIGHLIGHTS

  • चंद्रयान 2 मिशन हुआ सक्सेसफुल.
  • इसरो के चीफ ने बताया कि विक्रम लैंडर की थर्मल तस्वीर खीची आर्बिटर ने. 
  • इसरो की टीम जल्द ही विक्रम के साथ संपर्क करने की कोशिश करेगी.
isro pakistan Mission Moon Chandrayaan 2 Vikram Lander found
      
Advertisment