ISRO 15 फरवरी को 104 सैटेलाइट लॉन्च कर रचेगा इतिहास

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि की इसरो अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक और इतिहास रचने जा रहा है

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि की इसरो अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक और इतिहास रचने जा रहा है

author-image
kunal kaushal
एडिट
New Update
ISRO 15 फरवरी को 104 सैटेलाइट लॉन्च कर रचेगा इतिहास

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि की इसरो अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक और इतिहास रचने जा रहा है। 15 फरवरी को श्रीहरि कोटा अंतरिक्ष केंद्र से एक साथ 104 उपग्रहों को प्रक्षेपित करेगा।  इसरो के मुताबिक पीएसएलवी सी 37, कार्टोसैट-2 सीरीज सैटेलाइट सहति कई उपग्रहों को इसरो लॉन्च करेगा।

Advertisment

ये सभी प्रक्षेपण भारतीय समय के मुताबिक सुबह 9 बजकर 28 मिनट पर किए जाएंगे। इसरो जिन 104 सैटेलाइट को लॉन्च करेगा उसका कुल वजन करीब 664 किलोग्राम है। इन 104 उपग्रहों में 101 नैनो सैटेलाइट हैं।

जिन सेटेलाइट को इसरो लॉन्च कर रहा है इस्त्राइल, कजाखस्तान, नीदरलैंड, स्विटजरलैंड, यूएई और 96 उपग्रह अमेरिका के हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि 2014 में मंगल की कक्षा में रखे स्थापित किये गए मंगलयान के बाद इसरो का ये सबसे बड़ा अभियान होगा। मंगलयान इसरो का एक महत्वाकांक्षी आभियान था जिसमें भारत को पहली ही कोशिश में सफलता मिली।

अभी तक सबसे ज्यादा सैटेलाइट लॉन्च करने का रेकॉर्ड रूस के पास है, जिसने 2014 में एक साथ 37 सैटेलाइट पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया था।
दूसरे नंबर पर अमेरिका है जिसने 2013 में एक साथ 29 सैटेलाइट पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया था।

इसरो के अभियान की सफलता पर विश्व सैटेलाइट इंडस्ट्री में आने वाले समय में भारत की साख बढ़ेगी और उसे दूसरे देशों के सैटेलाइट लॉन्च करने का ऑर्डर भी मिलेगा।
2015 के आंकड़ों के अनुसार इस समय विश्व में सैटेलाइट लॉन्चिंग का व्यापार 208 बिलियन डॉलर का है।

Source : News Nation Bureau

ISRO to Launch Record 104 Satellites isro satellites
      
Advertisment