इसरो ने नेविगेशन सैटेलाइट IRNSS-11 को सफलतापूर्वक किया अपग्रेड

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने नेविगेशन सैटेलाइट IRNSS-11 को अपग्रेड करने का अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने नेविगेशन सैटेलाइट IRNSS-11 को अपग्रेड करने का अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया।

author-image
desh deepak
एडिट
New Update
इसरो ने नेविगेशन सैटेलाइट IRNSS-11 को सफलतापूर्वक किया अपग्रेड

आईआरएनएसएस-11 का सफलतापूर्वक अपग्रेड (फोटो आईएएनएस)

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने  नेविगेशन सैटेलाइट IRNSS-11 को अपग्रेड करने का अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। अंतरिक्ष एजेंसी ने शनिवार को यह जानकारी दी। इसरो के मुताबिक, अगली कक्षा में पहुंचाने का अभियान शुक्रवार शाम 8.04 बजे चलाया गया।

Advertisment

इस उपग्रह द्वारा हासिल की गई पेरीगी हाइट (पृथ्वी से निकटतम दूरी) 8,683 किलोमीटर और एपोजी हाइट (पृथ्वी से अधिकतम दूरी) 35,733 किलोमीटर है।

IRNSS-11 को गुरुवार को छोड़ा गया था।

एजेंसी ने कहा कि IRNSS-11 का तीसरी बार अपग्रेड अभियान शनिवार रात को 10.45 बजे चलाया जाएगा।

इस उपग्रह की लक्षित पेरीगी हाइट 31,540 किलोमीटर और एपोजी हाइट 35,797 किलोमीटर है।

हालांकि, इसरो ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि उपग्रह को निर्धारित कक्षा में स्थापित करने के लिए उसके इंजन को कितनी देर तक चलाया गया।

इसे भी पढ़ें: VHP से तोगड़िया की छुट्टी, पहली बार चुनाव के बाद कोकजे बने नए अध्यक्ष 

Source : IANS

News in Hindi IRNSS 11 shipping satellite successfully upgraded isro
Advertisment