/newsnation/media/post_attachments/images/2019/09/21/sivan-89.jpg)
इसरो चीफ के. सिवन (फाइल फोटो)
इसरो चीफ के. सिवन ने गगनयान पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इसको लेकर लोगों के मन में बहुत सारे सवाल है. लोग ये सोच रहे हैं कि किस तरह से गगनयान देश के लिए उपयोगी हो सकता है. के. सिवन ने कहा कि गगनयान भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. यह देश की विज्ञान और प्रौद्योगिकी की क्षमता को काफी बढ़ावा देगा. के. सिवन ने कहा कि 2020 के दिसंबर तक हम मानव रहित मानव अंतरिक्ष विमान मिशन पर काम कर रहे हैं. दिसंबर तक मानव रहित मानव अंतरिक्ष विमान भेजेंगे.
यह भी पढ़ें- अब मोबाइल नंबर 10 के बजाय होंगे 11 अंकों के, जानें इसके पीछे क्या है बड़ी वजह
ISRO Chief K Sivan: There are questions - in what way Gaganyaan is going to be useful? Gaganyaan is extremely important for India as it'll boost the science&technology capability of the country. By 2020 December we're going to have the first unmanned mission of human space plane. pic.twitter.com/i2Z4hZEJ32
— ANI (@ANI) September 21, 2019
के. सिवन ने कहा कि दूसरा मानव रहित मानव अंतरिक्ष विमान हम जुलाई 2021 तक भेजने वाले हैं. दिसंबर 2021 तक पहले भारतीय को हमारे अपने रॉकेट द्वारा अंतरिक्ष में पहुंचाया जाएगा. यह हमारा लक्ष्य है. इसरो में हर कोई उस पर काम कर रहा है. इसरो के वैज्ञानिक इस मिशन पर काफी मेहनत कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- ऊर्जा मंत्री की बात को भी डॉक्टरों ने नहीं माना, घायल मरीजों को नहीं किया भर्ती
इसरो अब गगनयान मिशन की तैयारी में जुट गए हैं. इस मिशन के जरिए इसरो पहली बार इंसान को अंतरिक्ष में भेजेगा. गगनयान भारतीय मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन है. इस मिशन में पहली बार ISRO तीन भारतीयों को अंतरिक्ष में सात दिन की यात्रा के लिए भेजेगा. भारत के स्पेस मिशन गगनयान के लिए अंतरिक्ष यात्रियों के सेलेक्शन का पहला चरण पूरा कर लिया गया है. यह प्रोसेस इंस्टिट्यूट ऑफ एयरस्पेस मेडिसिन में भारतीय वायुसेना कर रही है.