भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 38,079 नए मामले
भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 38,079 नए मामले
नई दिल्ली:
भारत में कोरोना वायरस के 38,079 नए मामले सामने आए हैं, जो शुक्रवार की तुलना में कम है और पिछले 24 घंटों में 560 मौतें हुई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय मामले अब 4,24,025 हो गए हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 97.31 फीसदी हो गई है।16 जुलाई तक जांचे गए नमूनों की कुल संख्या 44,20,21,954 है, जिसमें शुक्रवार को जांचे गए 19,98,715 नमूने शामिल हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अगले 100-125 दिन महत्वपूर्ण होंगे।
स्वास्थ्य पर नीति आयोग के सदस्य डॉ वी.के. पॉल जो कोविड से लड़ने पर केंद्र के टास्क फोर्स के सदस्य भी हैं, ने शुक्रवार को कहा मामलों में गिरावट धीमी हो गई है। यह एक चेतावनी संकेत है। भारत में कोविड के खिलाफ लड़ाई के लिए अगले 100 से 125 दिन महत्वपूर्ण हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को एक कोविड ब्रीफिंग के दौरान कहा कि दूसरी लहर कम होने के बाद कई राज्यों ने सावधानी से प्रतिबंधों में ढील दी है। हालांकि, देश तीसरी लहर की संभावना की तैयारी कर रहा है।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी