भारत में कोरोना के 3.06 नए मामले दर्ज, 439 की मौत
भारत में कोरोना के 3.06 नए मामले दर्ज, 439 की मौत
नई दिल्ली:
भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,06,064 नए मामले सामने आए हैं। भारत में कोरोना के मामलों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। ये आंकड़े स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने साझा किए हैं।देश में 24 घंटे में कोरोना से 439 लोगों की मौत हुई है, जिससे कुल मौतों की संख्या बढ़कर 4,89,848 हो गई है।
देश में कोरोना के 22,49,335 सक्रिय मामले हैं। देश में कुल पॉजिटिविटी रेट 5.69 प्रतिशत है।
बीते 24 घंटों में 2,43,495 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 3,68,04,145 हो गई है। देश में रिकवरी रेट 93.07 प्रतिशत है।
देशभर में कुल 14,74,753 कोरोना टेस्ट हुए हैं, इसी के साथ अब तक कुल 71.69 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं।
देश में बीते 24 घंटों में 27 लाख से ज्यादा वैक्सीन की खुराक दी गई है। इसी के साथ भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज आज सुबह तक 162.26 करोड़ तक पहुंच गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 13.83 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन खुराक अभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य