भारत में कोरोना मामलों में गिरावट, 24 घंटे में 2,288 केस दर्ज
भारत में कोरोना मामलों में गिरावट, 24 घंटे में 2,288 केस दर्ज
नई दिल्ली:
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत ने मंगलवार को 2,288 नए कोविड मामले दर्ज किए। कोरोना मामलों में पिछले दिन के मुकाबले कमी दर्ज की गई है। सोमवार को यहां 3,207 मामले आए थे।इसी अवधि में, देश भर में मरने वालों की संख्या 10 दर्ज की गई। इससे महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,24,103 हो गई।
वर्तमान में, कोरोना के सक्रिय मामले 19,637 हैं, जो कुल पॉजिटिव मामलों का 0.05 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटों में 3,044 मरीजों के ठीक होने के बाद रिकवर होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,25,63,949 हो गई। रिकवरी दर 98.74 प्रतिशत है।
साथ ही, महामारी से बचाव के लिए 4,84,843 टेस्ट किए गए, जो कुल मिलाकर 84.15 करोड़ हो गए हैं।
मंगलवार की सुबह तक, राष्ट्रव्यापी कोविड -19 टीकाकरण कवरेज 190.50 करोड़ से अधिक हो गया, जो 2,36,58,273 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया।
इस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण अभियान की शुरूआत के बाद से 3.06 करोड़ से अधिक किशोरों को कोविड -19 वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें