भारत में कोरोनावायरस के 8,895 नए मामले, 24 घंटे में 2,796 लोगों की हुई मौत
भारत में कोरोनावायरस के 8,895 नए मामले, 24 घंटे में 2,796 लोगों की हुई मौत
नई दिल्ली:
भारत में कोरोनावायरस से बीते 24 घंटे में 2,796 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देशभर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,73,326 तक हो गई है जबकि कोरोनावायरस के 8,895 नए मामले सामने आए हैं। इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को दी।बीते 24 घंटे में कोरोना से 6,918 लोगों के ठीक होने से रिकवर होने वाले लोगं की संख्या बढ़कर 3,40,60,774 हो गई है। इसी के साथ भारत की रिकवरी दर 98.35 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है।
भारत में कोरोनावायरस के 99,155 सक्रिय मामले हैं। सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.29 प्रतिशत हैं, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।
साथ ही बीते 24 घंटे में देशभर में कुल 12,26,064 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 64.72 करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए हैं।
इस बीच बीते 21 दिनों से 0.80 प्रतिशत पर साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1 प्रतिशत से कम बनी हुई है।
दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.73 प्रतिशत है, जो पिछले 62 दिनों से भी 2 प्रतिशत से नीचे और लगातार 97 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है।
लोगों को बीते 24 घंटे में 1,04,18,707 वैक्सीन खुराक देने के साथ, भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज रविवार सुबह तक 127.61 करोड़ तक पहुंच गया है।
यह 1,32,44,514 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार रविवार सुबह तक 21.13 करोड़ से ज्यादा और अप्रयुक्त कोरोरना वैक्सीन खुराक अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए