समुद्र में मनुष्यों की जान बचाएगा 'सारत' ऐप, INCOIS ने किया लॉन्च

भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (आईएनसीओआईएस) हैदराबाद ने एक मोबाइल एप विकसित किया है जो समुद्र में लोगों के जीवन और संपत्तियों की रक्षा करेगा।

भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (आईएनसीओआईएस) हैदराबाद ने एक मोबाइल एप विकसित किया है जो समुद्र में लोगों के जीवन और संपत्तियों की रक्षा करेगा।

author-image
kunal kaushal
एडिट
New Update
समुद्र में मनुष्यों की जान बचाएगा 'सारत' ऐप, INCOIS ने किया लॉन्च

प्रतीकात्मक फोटो

भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (आईएनसीओआईएस) हैदराबाद ने एक मोबाइल एप विकसित किया है जो समुद्र में लोगों के जीवन और संपत्तियों की रक्षा करेगा।

Advertisment

सारत नाम का यह टूल 64 तरह के खोए हुए चीजों का पता लगाने में मदद करेगा, जिसमें नाव, जहाज और उस पर सवार लोग भी शामिल हैं।

इस एप को राष्ट्रीय समुद्री खोज और बचाव (एनएमएसएआर) के अध्यक्ष और भारतीय तटरक्षक के महानिदेशक राजेंद्र सिंह ने सोमवार को नई दिल्ली में लांच किया। यह एप गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

सारत प्रणाली का वेब वर्शन पिछले साल जारी किया गया था, जिसे भारतीय तटरक्षक, भारतीय नौसेना और तटीय सुरक्षा पुलिस के खोज अभियान में वक्त बचाने तथा उनके विभिन्न अभियानों के दौरान जिन्दगी बचाने, लोगों को घायल होने से बचाने तथा संपत्तियों की बरबादी को बचाने के लिए लांच किया गया था।

ये भी पढ़ें: उप-राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी दलों ने गोपाल कृष्ण गांधी को बनाया उम्मीदवार

इस एप पर लोग उस जगह को चिन्हित कर सकते हैं, जहां कोई वस्तु या व्यक्ति आखिरी बार देखा गया था। इसी प्रणाली के इस्तेमाल से भारतीय तटरक्षक के साल 2015 में चेन्नई से उड़ान भरने के बाद गायब हुए डोर्नियर की खोज की गई थी।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने कराया अमरनाथ यात्रियों पर हमला, इस्माइल है मास्टरमाइंड

HIGHLIGHTS

  • समुद्र में लोगों की जान बचाएगा सारत ऐप
  • भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र ने लॉन्च किया ऐप

Source : IANS

Make In India incois hyderabad sarat app
Advertisment