New Update
/newsnation/media/post_attachments/images/2016/10/13/21-Honor8.jpg)
Honor 8 स्मार्टफोन की कीमत 29,999 रुपये रखी गई है।
चाइनीज़ मोबाइल कंपनी ह्युवाई ने भारत में अपना नया डुअल कैमरा स्मार्टफोन हॉनर 8 लॉन्च कर दिया है। हॉनर 8 की बिक्री फिलहाल ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट और अमेज़न के ज़रिए ही की जा रही है। ये स्मार्टफोन आपको बुधवार 3 बजे से मिलना शुरु हो जाएगा। इस फोन में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इससे पहले भी Huawei ने अपने स्मार्टफोन P9 में ये फ़ीचर दिया था। Huawei Honor 8 पिछले साल अक्टूबर में आए Honor 7 का अपग्रेड वर्जन है।
ये हैं Huawei के Honor 8 की ख़ासियत-
Advertisment
डिस्प्ले | 5.2 इंच Full HD 2.5D कर्व्ड ग्लास के साथ |
ऑपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0 |
प्रोसेसर | 1.8 GHz का ऑक्टा-कोर कीरीन 950 प्रोसेसर |
रैम | 4 GB रैम(32 GB इंटरनल) |
कैमरा | 12 MP का डुअल रियर कैमरा, 8 MP फ्रंट |
बैटरी | 3000mAh |
फिलहाल कंपनी ने इसके साथ अपने दो और फोन Honor Smart 8 और Holly 3 भी लॉन्च किया है।
Source : News Nation Bureau