logo-image

दिल्ली में डेंगू से अब तक 9 लोगों की जान गई, मामलों की संख्या बढ़कर 2,708 हुई

दिल्ली में डेंगू से अब तक 9 लोगों की जान गई, मामलों की संख्या बढ़कर 2,708 हुई

Updated on: 08 Nov 2021, 11:10 PM

नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू से अब तक कुल नौ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दिल्ली में मामलों की संख्या बढ़कर 2,708 हो गई है।

पिछले सप्ताह शहर में डेंगू से तीन मौतें हुई थीं। कुल 2,708 मामलों में से 1,171 इस महीने 6 नवंबर तक दर्ज किए गए।

निकाय अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में पिछले एक सप्ताह में डेंगू के कुल 1,171 मामले सामने आए हैं, जिससे इस साल अब तक दिल्ली में कुल मामलों की संख्या 2,708 हो गई है।

नगर निकाय की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2017 के बाद से राजधानी शहर में एक साल में दर्ज की गई डेंगू से होने वाली मौतों में नौ मौतें सबसे अधिक हैं।

इस साल डेंगू से पहली मौत 18 अक्टूबर को हुई थी।

दिल्ली में 30 अक्टूबर तक डेंगू के साथ ही मलेरिया के 160 और चिकनगुनिया के 81 मामले भी सामने आ चुके हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में 2015 में बड़े पैमाने पर डेंगू का प्रकोप देखा गया था, जब मामलों का आंकड़ा 10,000 को पार कर गया था। यह 1996 के बाद सबसे ज्यादा आंकड़ा था।

रिपोर्ट के अनुसार, बाद के वषों में डेंगू के कुल मामले दर्ज किए गए। साल 2016 में 4,431, 2017 में 4,726, 2018 में 2,798, 2019 में 2,036 और 2020 में 1,072।

डेंगू के मामलों में वृद्धि के बीच, तीनों नगर निकायों ने डेंगू से निपटने के लिए फॉगिंग और दवा छिड़काव अभियान को तेज कर दिया है।

डेंगू का मौसम मानसून के बाद शुरू होता है और सर्दियों की शुरुआत तक जारी रहता है। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम शहर में मच्छर जनित रोगों के लिए नोडल एजेंसी है।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.