मॉस्को में कोविड-19 सबवेरिएंट सेंटॉरस के 5 नए मामले दर्ज

मॉस्को में कोविड-19 सबवेरिएंट सेंटॉरस के 5 नए मामले दर्ज

मॉस्को में कोविड-19 सबवेरिएंट सेंटॉरस के 5 नए मामले दर्ज

author-image
IANS
New Update
coronaviru

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

कोविड-19 सबवेरिएंट ओमिक्रॉन के म्यूटेंट वेरिएंट बीए.2.75, जिसका नाम वैज्ञानिकों ने सेंटॉरस रखा है, मॉस्को में इसके पांच नए मामले सामने आए हैं। देश के उपभोक्ता अधिकारों और मानव कल्याण पर नजर रखने वाली संस्था रोस्पोट्रेबनादजोर ने यह जानकारी दी।

Advertisment

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के हवाले से कहा गया है, ओमिक्रॉन स्ट्रेन के बीए.2.75 सबवेरिएंट को सौंपे गए पांच जीनोमिक अनुक्रमों को वीजीएआरएस (रूस के वायरस जीनोम एग्रीगेटर) डेटाबेस में जोड़ा गया है।

रोस्पोट्रेबनादजोर ने कहा कि मास्को में कुछ मीरजों के सैंपल जुलाई में लिए गए थे, जिसके बाद बताया गया कि सभी मरीजों में वायरस का एक हल्का लक्षण है, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया है। उनका घर पर ही इलाज जारी रहेगा।

सेंटॉरस उपनाम वाला यह सबवेरिएंट पहली बार मई में भारत में सामने आया था। वैज्ञानिकों ने इस वायरस के तेजी से फैलने को लेकर चिंता व्यक्त की है।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment