Patanjali News: पतं​जलि की ये दवा फेफड़ों की गंभीर बीमारियों को करेगी दूर, अचूक आयुर्वेदिक इलाज
Tatkal रेल टिकट बुकिंग में हो गया बड़ा बदलाव, ऐसे मिलेगा कंफर्म टिकट
कप्तानी की कोई खास शैली नहीं अपनाऊंगा : शुभमन गिल
इंग्लैंड-भारत टेस्ट सीरीज का नाम एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी होगा
अफ्रीकी संघ ने अमेरिकी यात्रा प्रतिबंध पर चिंता व्यक्त की
असम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ की स्थिति में सुधार, मृतकों की संख्या 48 हुई
भारत-पाक सीजफायर पर स्थिति स्पष्ट करें पीएम मोदी : सचिन पायलट
मई में आधार प्रमाणीकरण ट्रांजेक्शन 211 करोड़ से अधिक हुए : अधिकारी
बुमराह कौन सा मैच खेलेंगे तय नहीं, करुण नायर को मिलेगा मौका : गौतम गंभीर

चंद्रमा पर सुबह होते ही फिर विक्रम से संपर्क की होंगी कोशिशें, इसरो नाउम्मीद नहीं

चंद्रमा (Moon) के दक्षिणी ध्रुव पर सर्द रातों को झेल रहे बेसुध पड़े लैंडर विक्रम (Lander Vikram) से इसरो की उम्मीदें अभी भी खत्म नहीं हुई हैं. वह चंद्रमा पर दिन होने का इंतजार कर रहा है.

author-image
Nihar Saxena
New Update
चंद्रमा पर सुबह होते ही फिर विक्रम से संपर्क की होंगी कोशिशें, इसरो नाउम्मीद नहीं

अभी सर्दी झेल रहा लैंडर विक्रम. दिन होने पर होंगे संपर्क के प्रयास.

चंद्रमा (Moon) के दक्षिणी ध्रुव पर सर्द रातों को झेल रहे बेसुध पड़े लैंडर विक्रम (Lander Vikram) से इसरो की उम्मीदें अभी भी खत्म नहीं हुई हैं. वह चंद्रमा पर दिन होने का इंतजार कर रहा है, क्योंकि उम्मीद की लौ यही कह रही है कि तब शायद विक्रम से संपर्क स्थापित हो जाए. गौरतलब है कि लगभग तीन सप्ताह पहले 7 सितंबर को सॉफ्ट लैंडिंग (Sofr Landing) के दौरान विक्रम गति पर नियंत्रण नहीं रख पाने के कारण क्रैश हो गया था. इसके साथ ही उसका ऑर्बिटर और चंद्रयान-2 समेत इसरो के नियंत्रण कक्ष से संपर्क टूट गया था.

Advertisment

यह भी पढ़ेंः महज 30 मिनट में न्यूयॉर्क-वॉशिंगटन को बर्बाद कर देगी चीन की यह मिसाइल

चंद्रमा पर दिन होते ही फिर संपर्क का प्रयास करेगा इसरो
गौरतलब है कि सॉफ्ट लैंडिंग के दौरान संपर्क टूटने के बाद भी इसरो (ISRO) की उम्मीदें बाकी रहीं, लेकिन लूनर नाइट शुरू होने के बाद लगभग 10 दिन पहले इन कोशिशों को स्थगित कर दिया गया. लैंडर विक्रम से दोबारा संपर्क करने के सवाल पर इसरो अध्यक्ष के. सिवन ने मंगलवार को कहा, 'अभी यह संभव नहीं है, वहां रात हो रही है. शायद इसके बाद हम इसे शुरू करेंगे. हमारे लैंडिंग स्थल पर भी रात का समय हो रहा है.' उन्होंने कहा, 'चंद्रमा पर दिन होने के बाद हम प्रयास करेंगे.'

यह भी पढ़ेंः इमरान खान अपना 'वादा' पूरा करने में लगे, जम्मू से 18 किलो विस्फोटक बरामद

विक्रम को गिरने से लगा झटका गंभीर
कुछ अंतरिक्ष विशेषज्ञों का मानना है कि लैंडर से संपर्क स्थापित करना अब काफी मुश्किल है. इसरो के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, 'मुझे लगता है कि कई दिन गुजर जाने के बाद संपर्क करना काफी मुश्किल होगा लेकिन कोशिश करने में कोई हर्ज नहीं है.' यह पूछे जाने पर कि क्या चंद्रमा पर रात (Lunar Night) के समय अत्यधिक ठंड में लैंडर दुरुस्त स्थिति में रह सकता है, अधिकारी ने कहा, 'सिर्फ ठंड ही नहीं, बल्कि झटके (Jolt) से हुआ असर चिंता की बात है क्योंकि लैंडर तेज गति से चंद्रमा की सतह पर गिरा होगा. इस झटके के कारण लैंडर के भीतर कई चीजों को नुकसान पहुंच सकता है.'

HIGHLIGHTS

  • चंद्रमा पर दिन निकलने के साथ फिर शुरू होगा विक्रम से संपर्क का प्रयास.
  • फिलहाल चंद्रमा पर रात के चलते विक्रम लैंडर को झेलनी पड़ रही भीषण सर्दी.
  • लैंडिंग के दौरान झटके के कारण लैंडर के भीतर कई चीजों को नुकसान पहुंचना संभव.
Chandrayaan 2 Lunar Day Night Orbitor isro Lander Vikram
      
Advertisment